{"_id":"688f5917f210cbffb20c33cb","slug":"an-appeal-to-brahmins-to-follow-the-path-of-truth-knowledge-and-religion-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109651-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणों से सत्य, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणों से सत्य, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान
विज्ञापन
नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन। (बहसूमा)
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को ब्राह्मण सम्मेलन एवं ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा और भाजपा नेता सुनील भराला ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि संत स्वामी महामंडलेश्वर प्रखर महाराज ने ब्राह्मण समाज को उनके गौरवशाली इतिहास और जिम्मेदारियों की याद दिलाई। उन्होंने ब्राह्मणों को सत्य, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने ब्राह्मणत्व का अर्थ बताया कि ब्राह्मण वह है, जिसमें सत्य की प्रधानता होती है। रजोगुण की प्रधानता वाले क्षत्रिय, रज और तम की प्रधानता वाले वैश्य और तमोगुण की अधिकता वाले शूद्र होते हैं। उन्होंने वेदों का हवाला देते हुए कहा कि जन्म से सभी ब्राह्मण होते हैं, लेकिन संस्कारों और वेदों के अभ्यास से ब्राह्मणत्व की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को आलस्य का त्याग करना चाहिए, क्योंकि यह सबसे बड़ा शत्रु है। आलस्य करने से वह अपनी ऊर्जा को उत्पन्न नहीं कर पाएगा और अपने कर्तव्यों का निर्वह्न नहीं कर पाएगा। उन्होंने ब्राह्मणों से समाज के गरीब और वंचित लोगों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को अपने ज्ञान और धर्म का प्रसार करके समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों का कर्तव्य है कि वह धर्म, वेद और संस्कृति की रक्षा करें। उन्होंने ब्राह्मणों से एकजुट होकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने की अपील की। आयोजकों ने मुख्य अतिथियों को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
ब्राह्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, ब्राह्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, खानपुर विधायक उमेश शर्मा, स्वामी दीपक ज्ञान आनंद सरस्वती महाराज, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष विधिचंद शर्मा, पंडित सुनील भराला ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राजवीर शर्मा, संचालन पंडित हरिओम शर्मा व चिन्मय भारद्वाज ने किया।
इस मौके पर अजय शर्मा, निशु शर्मा, दर्शन भारद्वाज, सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, विजेंद्र शर्मा, रवि शंकर कौशिक, सुबोध शर्मा, विनोद शर्मा, अंकुर शर्मा रहे।