फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An accused who was fleeing after robbing money from the petrol pump of an SP leader was caught.

Meerut News: पेट्रोल पंप पर लूटकर भाग रहे बदमाश को दिव्यांग सेल्समैन ने दबोचा, साथी हुआ फरार

Wed, 15 Apr 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
An accused who was fleeing after robbing money from the petrol pump of an SP leader was caught.
सेल्समेन कपिल - फोटो : Samvad
लखवाया गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया लेकिन वहां तैनात एक दिव्यांग सेल्समैन के हौसले के आगे बदमाशों की साजिश नाकाम हो गई। सेल्समैन ने जान की बाजी लगाकर पिस्टल दिखाकर भाग रहे एक आरोपी को हाथापाई के बाद दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। बाद में पता चला कि आरोपी खिलाैना पिस्ताैल दिखाकर दहशत फैला रहे थे।
विज्ञापन

रोहटा रोड निवासी सपा नेता व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज चपराणा के पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात बिना नंबर की बाइक पर दो युवक पहुंचे। इनमें एक युवक हेलमेट पहने था और दूसरा नकाब लगाए हुए था। बाइक की टंकी फुल कराने के बाद जब सेल्समैन कपिल ने पैसे मांगे, तो पीछे बैठे युवक ने खिलौना पिस्टल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कपिल को शारीरिक रूप से कमजोर समझकर उसकी जेब से 1100 रुपये लूट लिए और भागने लगे।
विज्ञापन


कवि नगर निवासी सेल्समैन कपिल, जो एक हाथ से दिव्यांग हैं, उन्होंने हार नहीं मानी। जैसे ही बदमाश भागने लगे, कपिल ने पीछा कर बाइक के पीछे बैठे युवक को दबोच लिया और उसे सड़क पर गिरा दिया। दिव्यांग होने के बावजूद कपिल और बदमाश के बीच काफी देर तक संघर्ष और हाथापाई हुई, लेकिन कपिल ने आरोपी की गर्दन नहीं छोड़ी। इस बीच बाइक चला रहा दूसरा आरोपी अपने साथी को छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी को तलाश रही पुलिस : सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान शाक्यपुरी निवासी जतिन के रूप में हुई। पूछताछ में फरार साथी की पहचान आंबेडकर नगर निवासी सावन के तौर पर हुई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुराने अपराधी हैं युवक

पंप संचालक मनोज चपराणा ने बताया कि ये दोनों युवक एक सप्ताह पहले भी इसी पंप से पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग चुके थे। तब भी इनकी बाइक पर नंबर नहीं था। क्षेत्र में एक हाथ से दिव्यांग होने के बावजूद कपिल द्वारा दिखाई गई इस बहादुरी और जांबाजी की जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed