फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amrit Sarovar of the district will become the source of income of Panchayats

Meerut News: पंचायतों की आमदनी का जरिया बनेंगे जिले के अमृत सरोवर

Mon, 10 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 10 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar of the district will become the source of income of Panchayats
बिजनौर। बारिश के साथ ही अमृत सरोवर लबालब हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन का अमृत सरोवरों को बहुउद्देशीय बनाने में जुटा। अमृत सरोवर अब पंचायतों के लिए अर्थ सरोवर साबित होंगे। पंचायतों के लिए अमृत सरोवर आमदनी का जरिया बन सकेंगे। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य जिले को मिला है।
विज्ञापन






बारिश से अमृत सरोवरों पर रौनक बढ़ी है, सुबह-शाम अमृत सरोवरों पर भ्रमण करने लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए अमृत सरोवरों में जल क्रीड़ा शुरू हो चुकी है। सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार गांवों में अमृत सरोवरों का निर्माण शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 256 अमृत सरोवरों का निर्माण हुआ। अमृत सरोवरों को ग्रामीणों के लिए भ्रमण स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। ऐसी व्यवस्था होगी कि ग्रामीण अमृत सरोवरों का आनंद ले सकें, साथ ही पंचायतों को आमदनी हो।
विज्ञापन


- अमृत सरोवर बनेंगे अर्थ सरोवर



सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि अमृत सरोवर को आय का जरिया बनाने पर काम शुरू हो गया है। अमृत सरोवर अर्थ सरोवर बनेंगे। प्रथम चरण में आठ अमृत सरोवर अर्थ सरोवरों के लिए चयनित हुए हैं। अमृत सरोवरों में नौकायन होगा। फलदार औषधीय करीब एक दर्जन किस्म के वृक्ष लगेंगे। सरोवरों के प्रस्तावित कार्य के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित ब्लाॅक के बीडीओ को सौंपी गई है। जल्द ही सभी अमृत सरोवर में नौका विहार दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








- जल खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा



सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार जिले में जल खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डीएम उमेश की गहन दिलचस्पी से युवाओं को कायकिंग एंड केनोइंग खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए हल्दौर ब्लाॅक की पंचायत अम्हेड़ा में प्रशिक्षण केन्द्र खोल दिया गया है। प्रशिक्षक की नियुक्ति हो गई है। प्रशिक्षक ने तय नियमों के अंतर्गत खिलाड़ियों का पहला चरण पूरा कर लिया है।






- 700 से अधिक अमृत सरोवर बनेंगे



मनरेगा के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी अर्थात एपीओ के अनुसार जिले को वित्तीय वर्ष 2023-24 में अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य मिला गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 746 अमृत सरोवर बनेंगे। शासन ने अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए वांछित भूमि के रकबे की लंबाई चौड़ाई में थोड़ी छूट दे दी है। अमृत सरोवरों का निर्माण मनरेगा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed