{"_id":"584070be4f1c1b9345de7e01","slug":"amit-shah-ke-kaale-dhan-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के काले धन से भाजपा ने खरीदी जमीन : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के काले धन से भाजपा ने खरीदी जमीन : केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तगड़ा हमला बोला। कहा कि अमित शाह के काले धन से देश भर में भाजपा ने जमीन खरीदी। नोट बंदी की आड़ में इन्होंने आठ लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
गढ़ रोड पर गोकलपुर स्थित मैदान में बृहस्पतिवार को रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक लाख 14 हजार करोड़ रुपये अरबपतियों का कर्ज माफ कर दिया। घोटाले से बैंक खाली हो गए, तो नोट बंदी का खेल खेला जिससे जनता की कमाई बैंकों में आ गई। अब फिर से बड़े लोगोें का सात लाख करोड़ रुपये का लोन माफ करने की तैयारी है। केजरीवाल ने कहा कि डकैती, नशा, भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी, आतंकवाद की काली कमाई 50 प्रतिशत जमा कर व्हाइट मनी में बदली जा रही है। यदि यही करना था तो नोट बंदी की जरूरत क्या थी। यह बड़ा घोटाला है। अमित शाह और इनके आदमियों ने सारा खेल रचा है। जनता यूपी चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी।
केजरीवाल को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम फेल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाने के लिए शिव चौक कंकरखेड़ा पर भाजपाइयों के साथ कुछ युवक खड़े थे। सीएम के काफिले के आने से पहले ही पुलिस पहुंच गई, जिसे देखकर कार्यकर्ता भागने लगे। दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं परतापुर से लेकर शहर के भीतर तक भाजपाइयों ने कई जगह केजरीवाल को काले झंडे दिखाने और विरोध का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन रास्ता बदलने से भाजपाई कारवां गुजरने के बाद नारेबाजी करते नजर आये।
विज्ञापन
केजरीवाल का शहर के भीतर से आने का कार्यक्रम था। युवा भाजपा के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी और वीनस शर्मा के नेतृत्व में बच्चा पार्क चौराहे पर इकट्ठा थे। जब पता चला कि बाईपास से कंकरखेड़ा होते हुए अरविंद केजरीवाल सीधे सभा में जा रहे हैं, तो सभी माल रोड पर पहुंच गये। लेकिन इससे पहले ही कारवां गुजर चुका था। इस दौरान पार्षद विजय आनंद अग्रवाल, दीपक शर्मा, शशांक गुप्ता, अंकुर गोयल, विक्रांत ढाका, मनीष शर्मा, पंकज राजपूत, सचिन मित्तल, चिराग पांडे, सौरभ, विनोद जाटव आदि मौजूद रहे।
फिसली संजय सिंह की जबान
मेरठ। पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह की जबान कुछ यूं फिसली कि पंडाल ठहाकों से गूंज गया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी कार्यकर्ता मोदी जी का पगड़ी बांधकर स्वागत करेंगे। वे केजरीवाल को मोदी कह गए। जैसे ही जनता के ठहाके और विरोध के सुर गूंजे तो बात संभाली और कहा कि मोदी जी को तो जनता जवाब देगी। फिलहाल केजरीवाल जी को पगड़ी बांधे। इसके बाद जिला संयोजक शैलेन्द्र गौड़, मनोज हंस, मुल्ला जान मोहम्मद आदि ने उन्हें पगड़ी बांधी।
कार्यकर्ताओं ने भेंट की तलवार
मेरठ। पउप्र संयोजक सोमेन्द्र ढाका के साथ अंकुश चौधरी, केपी सिंह सोम, ताहिर हुसैन, मुकेश कर्दम, छवि यादव आदि ने केजरीवाल को तलवार भेंट की। गुरुद्वारा सिंह सभा थापर नगर के प्रधान रंजीत सिंह व मुख्य ग्रंथी प्रेम सिंह ने सरोपा भेंट किया। मंच संचालन धर्मवीर कटोच, सलीम हिंदुस्तानी ने किया। आयोजन समिति में शैलेन्द्र गौड़, मनोज हंस, जान मोहम्मद, कासिम, इरफान मलिक, आरिफ खान, राजाराम यादव, अभिषेक सोलंकी, रविन्द्र, गजेन्द्र, पंकज, नीरज, अवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं की खूब रही भागीदारी
रैली में महिलाओं की खूब भागीदारी नजर आई। महिलाओं के लिए जगह आरक्षित की गई थी। अनुशासित तरीके से व्यवस्थाएं संभाली गई थीं, जिसमें महिलाओं का भी योगदान रहा।