Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amhida Club won the match by 72 runs

Meerut News: अम्हैडा क्लब ने 72 रन से मैच जीता

Sat, 10 Jan 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Amhida Club won the match by 72 runs
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शनिवार को अम्हैडा क्लब और मेरठ वॉरियर्स इलेवन की बीच मैच हुआ। इसमें अम्हैडा क्लब की टीम ने 72 रन से मैच जीता। अम्हैडा क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से दीपक सिद्धू ने शानदार 91 रन की पारी खेली। विपुल ने भी 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में निशांत ने दो और रितिक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ वॉरियर्स की टीम 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। इसमें टीम की ओर से साहिल ने सबसे अधिक 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक सिद्धू ने तीन, सूर्यांश और अजद ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर हनी काजला, विपुल शर्मा, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed