फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   American organization will by honored as Aalia Khan, reading the verses of Krishna Geeta

कृष्ण बन गीता के श्लोक पढ़ने वाली आलिया खान को अमेरिकी संस्था करेगी सम्मानित

Mon, 12 Feb 2018 01:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
American organization will by honored as Aalia Khan, reading the verses of Krishna Geeta
गीता के श्लोक पढ़ने वाली आलिया खान

वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देते हुए मेरठ की बेटी आलिया खान ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक पढ़े तो अपनों ने उसके खिलाफ फतवे सुना दिए। कृष्ण बनकर गीता के सुमधुर श्लोक सुनाकर राज्य स्तर पर विजेता बनी आलिया को स्वयं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। आलिया के साहस व पहल की सराहना करते हुए अमेरिका की संस्था ने उसे सम्मानित करने का फैसला किया।

विज्ञापन


सोमवार 12 फरवरी को अमेरिका के हिंदू स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय व उनकी टीम मेरठ के सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में आलिया को सम्मानित करेगी। संघ की ओर से आलिया को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में नकद धनराशि व मूमेंटो दिया जाएगा। दिग्विजय मूलत: मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। दो साल से अमेरिका, टेक्सस स्टेट के हॉस्टन सिटी में रहकर शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विदेशी मीडिया के माध्यम से हमें आलिया के इस कार्य की जानकारी मिली। हमारी संस्था के सदस्य दुनियाभर में शांति और मानवता कायम करने के लिए सक्रिय हैं। आलिया के इस प्रयास ने हमें बहुत प्रभावी किया, तभी हमने उसे सम्मानित करने का मन बनाया। जिलाधिकारी समीर वर्मा के माध्यम से हमें आलिया के विद्यालय व परिवार तक पहुंचने का संपर्क मिला। ईमेल व फोन के माध्यम से वार्तालाप कर यह आयोजन तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिम छात्रा ने कृष्ण बन पढ़े गीता के श्लोक, देवबंद ने कहा इस्लाम विरोधी

चार सदस्यीय दल पहुंचा दिल्ली

American organization will by honored as Aalia Khan, reading the verses of Krishna Geeta
आलिया खान

अमेरिका से आकर सम्मानित करने वाले दल में दिग्विजय के साथ सेवानिवृत्त इंजीनियर सुभाष गुप्ता व उनकी पत्नी हैं। मूलत: पिलखुवा के सुभाष गुप्ता 30 साल पहले टेक्सस में बस गए। नौकरी से रिटायर होने के बाद वहीं रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं। मुकुल जैन भी इस समारोह में शामिल होकर आलिया को नकद राशि देकर सम्मानित करेंगे। श्रावस्ती के सांसद के आने की भी संभावना है। सभी लोग रविवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार सुबह मेरठ आएंगे। 

दसवीं की छात्रा है आलिया
सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली आलिया खान दसवीं की छात्रा है। इन दिनों बोर्ड की परीक्षा दे रही है। सोमवार को आलिया का पेपर नहीं है, इसलिए वह सम्मान समारोह में परिवार सहित शामिल होंगी। स्कूल प्रबंध समिति प्रमुख नरेश माहेश्वरी ने बताया हमारे लिए गर्व की बात कि विदेशी छात्रा आलिया का सम्मान कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed