{"_id":"6306dcf2fc0c4571b766689d","slug":"ambedkar-statue-damaged-in-radhana-village-of-meerut-and-outrage-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भारी आक्रोश, गांव में जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भारी आक्रोश, गांव में जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे सीओ
Thu, 25 Aug 2022 07:53 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Aug 2022 07:53 AM IST
सार
आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने गांव में जमकर हंगामा किया। हालांकि अधिकारियों ने नई प्रतिमा मंगवाकर दोबारा स्थापित करा दी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में बुधवार रात को असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उधर, सूचना मिलने के बाद सीओ आरपी शाही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बताया गया कि रार्धना गांव स्थित आंबेडकर भवन में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बुधवार रात में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर भवन में ग्रामीण जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: हत्याओं से आतंक फैलाने वाला आदित्य कौन, अब खुले ऐसे खौफनाक राज, अफसर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
वहीं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस सतर्क रही। सीओ सरधना व इंस्पेक्टर क्राइम शिवप्रकाश सिंह समेत काफी पुलिस रात भर गांव में ही मौजूद रही। रात में ही पुलिस और गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की नई प्रतिमा मंगवाई, इसके बाद गुरुवार सुबह ही प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। स्थापना के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील अक्खेपुर, सीओ आरपी शाही व इंस्पेक्टर समेत गांव के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
वहीं सीओ आरपी शाही ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।