{"_id":"630635b2cee0bb5dc9531b29","slug":"bijnor-crime-know-who-is-the-mastermind-aditya-rana-of-gang-d-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हत्याओं से आतंक फैलाने वाला आदित्य कौन, अब खुले ऐसे खौफनाक राज, अफसर भी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हत्याओं से आतंक फैलाने वाला आदित्य कौन, अब खुले ऐसे खौफनाक राज, अफसर भी रह गए हैरान
नौ साल में आदित्य पर 41 मुकदमे दर्ज हुए। बिजनौर के स्योहारा थाने में पंजीकृत गैंग डी-27 का सरगना भी आदित्य राणा है। आदित्य राणा साल 2013 में हत्या में पहली बार जेल गया, इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया। उसने अपने ही गांव में दो भाइयों की एक साल के भीतर ही हत्या कर सनसनी फैला दी थी।
स्योहारा थाना क्षेत्र के कासमाबाद में 11 दिसंबर 2013 को धर्मवीर की हत्या की हुई थी। जिसमें आदित्य समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। उस वक्त आदित्य का सीआरपीएफ में चयन हो गया था, लेकिन हत्याकांड में नाम आने के बाद वह ट्रेनिंग पर नहीं जा सका। आदित्य अपने कॉलेज का धावक भी रहा है।
2 of 6
आदित्य राणा।
- फोटो : amar ujala
इस हत्याकांड के बाद आदित्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपराध की दलदल में धंसता चला गया। जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में आतंक का पर्याय बने आदित्य राणा पर विभिन्न थानों ने 41 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।
3 of 6
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
जिसमें हत्या, लूट, हमला गैंगस्टर, डकैती आदि के केस हैं। आदित्य राणा पर स्योहारा थाने में 12, हल्दौर थाने में तीन, धामपुर में तीन, मंडावली में दो, नूरपुर में एक, हीमपुर दीपा में दो, शिवालाकलां में पांच, चांदपुर में तीन, नगीना में एक, कोतवाली देहात में एक आदि समेत हत्या, गैंगस्टर, चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज हैं। स्योहारा थाने में आदित्य गैंग का डी-27 के नाम से गैंग रजिस्टर्ड है। जिसमें आदित्य को गैंग का सरगना व थाना स्योहारा के गांव चंचलपुर निवासी विशाल व स्वाहेड़ी निवासी रोहित को सक्रिय सदस्य बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बदमाश आदित्य राणा
- फोटो : अमर उजाला
दो भाइयों की हत्या कर फैला दी थी सनसनी
गांव में अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों को एक साल में मौत के घाट उतारने के बाद आदित्य जिले की पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था। उसके बाद एक के बाद एक अपराध कर आदित्य जरायम की दुनिया का बादशाह बना। थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला निवासी आदित्य राणा पुत्र राजपाल सिंह ने अपराध की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दौड़ में एक के बाद एक अपराध करता चला गया।
विज्ञापन
5 of 6
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
आदित्य स्योहारा क्षेत्र में सुर्खियों तब आया जब उसने पुलिस मुखबिर के शक में 14 अक्तूबर 2017 में मुकेश पुत्र नत्थू सिंह की गांव के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आदित्य को काफी तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को चमका देकर 10 जनवरी 2018 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।