फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambedkar's image broke in Bijnor, Police force deployed

यूपी: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की मूर्ति, तनाव

Fri, 18 May 2018 05:43 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 18 May 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's image broke in Bijnor, Police force deployed
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे गांव में अभी तक तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
बिजनौर के मंडावर में शरारती तत्वों ने ग्राम पंचायत रावली के गांव ब्रह्मपुरी में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे गांव वालों में रोष फैल गया। मामले का पता चलते ही सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने एक मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा ठीक कराई। अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।    
विज्ञापन

   
गांव ब्रह्मपुरी के प्राथमिक विद्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा लगी है। बुधवार रात किसी ने बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा और हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह को जब बच्चे स्कूल गए तो मामले का पता चला। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया। प्रतिमा के पास शराब के पव्वे और डिस्पोजल गिलास भी पड़े मिले। उधर, सूचना पर सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह, शहर कोतवाली, मंडावर, हल्दौर, नांगलसोती थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ में हाफिज को पीटा, दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए, सांप्रदायिक तनाव

Ambedkar's image broke in Bijnor, Police force deployed
फाइल फोटो

उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। मंडावर पुलिस ने तुरंत ही एक मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा शरारती तत्वों ने खंडित की है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसआई सुभाष धनकड़ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह के मुताबिक प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। शरारती तत्वों की तलाश में पुलिस जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed