फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal violence in meerut of uttar pradesh

मेरठ में हाफिज को पीटा, दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 18 May 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
communal violence in meerut of uttar pradesh
शास्त्रीनगर में मकबरा के बाहर हाफिज के साथ हुई मारपीट के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में पहले रमजान की पूर्व संध्या पर तरावीह की नमाज पढ़ने को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। आरोप है कि एक दर्जन युवकों ने एक हाफिज समेत दो लोगों की पिटाई कर दी। जिस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। 

विज्ञापन


मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई। नौचंदी थाना इलाके के शास्त्रीनगर सेक्टर-3 में एक मकबरा है, जहां पर लोग नमाज पढ़ते हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा, इसकी जानकारी लगने पर बुधवार रात करीब नौ बजे सैकड़ों लोग तरावीह पढ़ने के लिए मकबरा पहुंचे। लेकिन वहां मुतवल्ली ताला लगाकर कहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुतवल्ली के इंतजार में लोग मकबरे के बाहर खड़े हो गए। जिसको लेकर वहां स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मुतवल्ली वहां पहुंचे और सभी लोग तरावीह पढ़ने लगे। 
आरोप है कि इस दौरान लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी 

communal violence in meerut of uttar pradesh
मौके पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

आरोप कि नमाज पढ़ाने वाले हाफिज शाकिर और उसके साथ असलम नाम के युवक की लोगों ने पिटाई करते पूछा कि इतने लोगों को मकबरे में क्यों बुलाया है। इसकी जानकारी लगने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट और पथराव हो गया। जिस पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। 

रोजे से पहले हाफिज की पिटाई होने पर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल खराब होते देखकर इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। 

इंस्पेक्टर ने लोगों को शांत कर आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बावजूद लोग नहीं माने। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज फोर्स लेकर पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ।  हाफिज पक्ष ने थाना नौचंदी पर तहरीर दी है।

फोन करके बुलाई भीड़ 

communal violence in meerut of uttar pradesh
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

सांप्रदायिक तनाव की जानकारी पर व्यापारी नेता नवीन अरोड़ा, अंकुर गोयल, जतिन, पीयूष, अजय व संदीप भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि मकबरे पर इतने लोग कभी नहीं आए। लोगों की भीड़ जानबूझकर बुलाई गई। 

वहीं, दूसरे समुदाय के पक्ष से युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में बातचीत हुई। पुलिस ने दोनों को आश्वासन दिया कि शास्त्रीनगर में कोई नई प्रथा नहीं होगी। पहले जैसा होता आया है, वैसे ही होगा।

बवाल कराने की गहरी साजिश

communal violence in meerut of uttar pradesh
फाइल फोटो

शास्त्रीनगर में रमजान से पहले सांप्रदायिक माहौल बनाने की ये गहरी साजिश हो सकती है। मकबरे के बाहर खड़े लोगों के बारे में तरह-तरह की अफवाहें उड़ा दी गईं। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।

पुलिस अफसरों के अनुसार प्रारंभिक, जांच में सामने आया कि पहला रोजा शुक्रवार को होने की चर्चा थी। लेकिन बुधवार शाम को ऐलान हुआ कि पहला रोजा बृहस्पतिवार का होगा। इसी गफलत में इतना बखेड़ा हुआ। मकबरे में ताला न होता तो कोई बवाल न होता। 

रोजाना रहेगी पुलिस तैनात 
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक शास्त्रीनगर स्थित मकबरे पर रोजाना पुलिस तैनात रहेगी। बृहस्पतिवार को दोनों समुदाय के गण्यमान्य लोगों को बुलाकर मीटिंग कराई जाएगी। कोई विवाद नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed