फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amazing thief used to steal bike and then leave it unattended

गजब का चोर: चोरी करके नहीं बेचता था वाहन, पर करता था ये अनोखी हरकत, पोल खुली तो अफसर भी हैरान

Sun, 02 Jul 2023 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 02 Jul 2023 06:12 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस के हाथ एक ऐसा चोर लगा है। जो वाहन को चोरी करने के बाद बेचता नहीं था बल्कि अनोखी हरकत करता था। अब गिरफ्तार होने पर पोल खुली तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Amazing thief used to steal bike and then leave it unattended
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोई भी चोर अगर वाहन चोरी करता है तो उसका मकसद यही होता है कि वाहन को बेचकर कुछ रुपये आ जाएंगे, लेकिन मेडिकल थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो अपराध में नाम कमाने के लिए दोस्तों से शर्त लगाकर बाइक चोरी करता था। हैरानी की बात यह है कि बाइक चोरी करने के बाद वह उसे ठिकाने नहीं लगाता था, बल्कि किसी दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर लावारिस हालत में छोड़ देता था ताकि पुलिस उसे बरामद कर सके और वाहन मालिक तक पहुंचा सके।

विज्ञापन


वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान शास्त्रीनगर निवासी हिमांशु के रूप में हुई। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे

विज्ञापन

इस तरह करता था वाहन चोरी
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर सदर थाना, पल्लवपुरम और मेडिकल थाने में कुल नौ मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर आया था। मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। वह अपराध के क्षेत्र में नाम के लिए वाहन चोरी करता था। उसने जितने भी वाहन चोरी किए उसे बेचा या काटा नहीं, बल्कि एक थाना क्षेत्र से उठाकर दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर लावारिस हालत में छोड़ दिया। आरोपी अपने दोस्तों के बीच खुद को बड़ा चोर साबित करने के लिए शर्त लगाकर वाहन चोरी करता था। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा

पुलिस को करता रहा गुमराह
जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वह काफी देर तक गुमराह करता रहा। कभी खुद को छात्र बताता था तो कभी नौकरीपेशा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed