फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amazing, supernatural and divine: Devalok descended in the city of Pandavas

अद्भुत, अलौकिक और दिव्य: पांडवों की नगरी में उतर आया देवलोक

Tue, 04 Nov 2025 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amazing, supernatural and divine: Devalok descended in the city of Pandavas
रविंद्र चौहान
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि हस्तिनापुर का वैभव देखने से लग रहा था कि मानों स्वयं देवता धरा पर आ रहे हों। पतित पावनी मोक्षदायिनी मां गंगा के जगमगाते घाट और सांस्कृतिक छटा से गंगा की लहरों पर अर्पित दीपों की रोशनी में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा था। इस नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे पर मौजूद रहे। इन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मोक्ष की कामना की।
पांडवों की वैभवशाली राजधानी रही हस्तिनापुर में गंगा के तट से लेकर मंदिर, कुंड, तालाब और घरों में अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली मनाई गई। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की सुबह श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। वहीं, शाम के समय गंगा की लहरों पर ऐसा मनोरम दृश्य उतर आया मानों साक्षात देवलोक उतर आया। ऐसा भव्य नजारा हस्तिनापुर से लेकर गंगा घाट तक दिखाई दिया जहां श्रद्धालु आस्था और मोक्ष की कामना से पहुंच रहे थे। पैदल चले ठंड में रहे परंतु कृपा पाने के लिए पीछे नहीं हटे। दीपों की जगमगाती रोशनी, गीत-संगीत की धमक और आतिशबाजी की चमक, फूलों से सजे मंदिर, घाट, चटकीले रंगों से बनी मनोहारी रंगोलियां, घरों से लेकर गंगा के तट तक आस्था का अपार सैलाब और प्राचीन संस्कृति का यह नजारा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन



दीपमाला व लड़ियों से सजाया
मखदूमपुर गंगा घाट, बूढ़ी गंगा घाट सहित द्रौपदी घाट, प्राचीन जयंती माता मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्वेतांबर मंदिर, जंबूद्वीप तीर्थ आदि दर्जनों स्थानों पर भव्य रूप से दीपमाला और लड़ियों से सजाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed