फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amazing coincidence on Krishna Janmashtami on midnight after 5.25 thousand years

कृष्ण जन्माष्टमी पर 5.25 हजार साल बाद मध्य रात्रि को बन रहा अद्भुत योग, इसलिए है खास

Wed, 21 Aug 2019 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Aug 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Amazing coincidence on Krishna Janmashtami on midnight after 5.25 thousand years
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार वही योग बन रहे हैं जो करीब सवा पांच हजार साल पूर्व कृष्ण जन्म पर बने थे। भगवान कृष्ण का जन्म प्राकट्य सवा पांच हजार वर्ष पूर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी व्यापनी अर्धरात्रि में 12:00 बजे हुआ था। 

विज्ञापन


उस समय चंद्रमा अपनी उच्च की वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में था। समय लग्न वृष था। सूर्य अपनी स्वयं की सिंह राशि और शनिदेव उच्च की तुला राशि पर थे। कृष्ण जन्म के समय कालसर्प योग विराजमान था। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण और इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजी के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, इस वर्ष भी लगभग यही योग 23 अगस्त की मध्य रात्रि में 12:12 बजे पर बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में इस्कॉन मंदिर की ओर से इस बार 23 और 24 अगस्त को दो स्थानों पर भव्य आयोजन होंगे। इसमें सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी और गढ़ रोड स्थित मंडप में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में रॉक बैंड, कृष्ण लीला, 56 भोग आदि का आयोजन होगा। कार्यक्रम का बजट करीब बीस लाख रुपये तय किया गया है।

मेरठ के इन मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन
कुटी चौराहा दुर्गा मंदिर, मयूर विहार शिव मंदिर, जयदेवीनगर गोल मंदिर, जागृति विहार मंशा देवी मंदिर, वैशाली कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर, सम्राट पैलेस राज राजेश्वरी मंदिर, नौचंदी चंडी देवी मंदिर, सूरजकुंड मनोहर नाथ मंदिर,

फूलबाग कॉलोनी स्थित मंदिर, सूरजकुंड सती मंदिर, मोहनपुरी महाकाली मंदिर, बच्चा पार्क कंठी माता मंदिर, भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर, बजाजा शिव मंदिर, रेलवे रोड विश्वनाथ महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर दिल्ली रोड, धानेश्वर नाथ मंदिर सदर, वामन भगवान आदि मंदिरों में आयोजन होंगे। 

धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
पल्लवपुरम स्थित कृपा मंदिर में पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के संरक्षक निश्चल त्यागी ने बताया कि 22 अगस्त को संकीर्तन कृष्ण जन्मोत्सव को कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 23 अगस्त को गरबा रासलीला दही हांडी का कार्यक्रम होगा। 23 की रात 12 बजे महाभिषेक, महाभोग, महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 

बाबा औघड़नाथ मंदिर में सजेगा फूलबंगला
बाबा औघड़नाथ राधा कृष्ण मंदिर में वृंदावन के कारीगर फूल बंगला सजाएंगे। सजावट के लिए कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं। मंदिर में बैरिकेडिंग का काम पूर्ण हो चुका है। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने बताया कि प्रसाद के लिए 850 किलो सेब, एक हजार केले, तीन सौ किलो पेड़े प्रसाद स्वरूप बांटे जाएंगे। 

महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर आने वाले बच्चों को बांसुरी और गेंद दी जाएगी। राधा गोविंद मंदिर में पंडित मनोज शर्मा अभिषेक के बाद 11:35 पर आरती करेंगे। 24 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। एलइडी लाइट के साथ डिस्पले टीवी भी लगाया गया है। 14 सीसीटीवी लगाए गए हैं। दर्शन एकेडमी से मंदिर तक और नैंसी चौराहे तक लाइटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed