एक्सक्लूसिव: अपराधियों में नहीं रहा हाफ एनकाउंटर का भी खौफ... ऐसा है पश्चिमी यूपी का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने वाली यूपी की पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं रह गया है। मेरठ जोन के जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली व सहारनपुर में मुठभेड़ का डर नहीं होने से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। नतीजा है कि हत्या, लूट डकैती व अपहरण की वारदात बढ़ गई हैं।
मार्च, 2017 में योगी सरकार बनने के बाद बदमाशों के एनकाउंटर का सिलसिला हर जनपद में शुरू हुआ था। मेरठ जोन के आठ जनपदों में इस दौरान 75 बदमाश मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि 1720 बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। इससे अपराधों में कमी आ गई थी। अब पुलिस मुठभेड़ के दौरान सिर्फ बदमाशों के पैर में ही गोली मार रही है।
पश्चिमी यूपी के जिलों में मुठभेड़ में बदमाशों को गोली मारने के लिए पुलिस ने हाफ और फुल एनकाउंटर के नाम रख दिए हैं। अपराधियों को पकड़ने के बाद पुलिस एनकाउंटर हाफ या फुल करना तय कर लेती है।
मुठभेड़ का मजाक समझ गए अपराधी
पुलिस तो मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में सिर्फ गोली छुआ रही है। यह बात तो डॉक्टर भी कहते हैं और अपराधी भी समझ गए हैं। मुठभेड़ में चालाकी से पैर में गोली मारने वाली पुलिस से बदमाश नहीं डरते हैं। खासतौर पर बागपत जिले में तो अपराधी हर दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कब और किसकी जान चली जाए, वहां कोई नहीं जानता।
24 घंटे भी अस्पताल में नहीं रुकते अपराधी
जिला अस्पताल और मेडिकल के डॉक्टर कहते हैं कि मुठभेड़ में बदमाशों की न कोई हड्डी टूटती है और न ही शरीर का कोई अन्य हिस्सा खराब होता है। गोली खानापूर्ति के लिए लगती है। इसके चलते 24 घंटे भी अपराधी अस्पताल में नहीं रुकते। चार-पांच घंटे बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी जाती है और वह फिर जेल चले जाते हैं। यह रिकॉर्ड जिला अस्पताल और मेडिकल में भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें: देवबंदी उलमा हुए नाराज, बोले- दाढ़ी कटवाने से अच्छा नौकरी छोड़ देते दरोगा इंतसार अली
मुठभेड़ से ज्यादा पुलिसिंग पर भरोसा
एडीजी व आईजी पुलिस द्वारा की जा रही सवालों में घिरी मुठभेड़ से ज्यादा पुलिसिंग पर भरोसा जता रहे हैं। दोनों पुलिस अधिकारी इसके आठ जिलों में अपराध रजिस्टर पूरी तरह से अपडेट कराते हैं। गृह जनपद से दूर जाकर अपराध करने वाला बदमाश या फिर दूसरे जनपद के बदमाशों के अपराध की भी मॉनिटरिंग कराई जा रही। दोनों अधिकारी मानते हैं कि इस प्रक्रिया से आने वाले समय में अपराधों पर अंकुश लगा सकता है।
1 जनवरी, 2020 से अब तक का रिकॉर्ड
जनपद घायल मारे गए गिरफ्तारी
बदमाश बदमाश
मेरठ 94 03 126
गाजियाबाद 02 00 08
बुलंदशहर 23 00 161
बागपत 35 00 83
हापुड़ 21 00 89
शामली 32 00 54
सहारनपुर 42 01 121
मुजफ्फरनगर 54 01 92
जल्द दिखेगा पुलिसिंग का असर
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए धरातल से पुलिसिंग कराई जा रही है। मेरठ जोन में इसका असर जल्द दिखेगा। कुछ आपराधिक घटनाएं हुई, जिनको पुलिस ने चुनौती मानकर खुलासे किए हैं। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/