फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: More than one lakh unfit vehicles are running on the roads in Saharanpur

एक्सक्लूसिव: सड़कों पर दौड़ रहे एक लाख से ज्यादा अनफिट वाहन, ऐसे सामने आई हकीकत

Fri, 18 Sep 2020 06:03 PM IST
कपिल kapil चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर
चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: More than one lakh unfit vehicles are running on the roads in Saharanpur
सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की सड़कों पर दौड़ रहे करीब एक लाख से अधिक वाहन अनफिट या अमान्य श्रेणी में आ चुके हैं। यह ऐसे वाहन हैं जो निर्धारित 15 साल की अवधि पूरी कर चुके हैं। अब इन्हें इसी शर्त पर सड़क पर दौड़ाया जा सकता है कि इन वाहनों का परीक्षण कराकर फिटनेस अवधि बढ़ा ली जाए। इसके लिए वाहन स्वामियों के पास अब सिर्फ एक माह का समय है। नवीनीकरण न कराने की स्थिति में ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त होना तय है।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में यदि आप दुपहिया या चार पहिया वाहन दौड़ा रहे हैं तो उसके दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर लें। हो सकता है कि आप जो वाहन चला रहे हैं, वह अनफिट या अमान्य श्रेणी में आ चुका हो। ऐसा होने पर आपके वाहन का पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है। कोरोना काल में कुछ महीने की राहत देने के बाद संभागीय परिवहन विभाग अब 15 साल से ऊपर की अवधि के वाहनों का सत्यापन करा रहा है। अभी तक किए गए सत्यापन में सामने आया है कि जिले में एक लाख से भी अधिक वाहन अमान्य श्रेणी में आ चुके हैं और वे सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अभी तक करीब 45 हजार वाहनों के पंजीयन निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वाहन स्वामियों को दे रहे हैं अंतिम मौका : एआरटीओ
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत श्रीवास्तव कहते हैं कि ऐसे निजी वाहनों का सत्यापन कराया जा रहा है जो 15 वर्ष की अवधि पूरी करते हैं। सत्यापन में एक लाख से अधिक वाहन अमान्य श्रेणी में आ चुके हैं। इन वाहनों की फिटनेस अवधि बढ़ाने या नवीनीकरण की जरूरत है। इसके लिए वाहन स्वामियों को अंतिम मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादीशुदा युवक ने धर्म छुपाकर दूसरी युवती से किया प्रेम विवाह, थाने में जमकर हंगामा

वाहनों की ये सीरीज देखकर हो जाएं अलर्ट
संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 15 साल से ऊपर के वाहनों की उन सीरीज को भी चिह्नित किया गया है। जिन सीरीज के नंबरों वाले वाहन स्क्रीनिंग के दायरे में हैं। इस सीरीज के अमान्य वाहनों को जल्द ही फिटनेस अवधि बढ़ाकर लाइसेंस के निरस्तीकरण से बचना होगा। अमान्य वाहनों की सीरीज में UAS, UGX, UHQ, UHR, UMU, UP11A, B, C, D, E, F, G, H, J, K, L और M शामिल हैं। 

जिले में पंजीयन और फिटनेस की स्थिति
- जिले में अब तक पंजीकृत कुल वाहनों की संख्या - 10 लाख
- कुल वाहनों में दुपहिया वाहनों की संख्या - 80 फीसदी
- इनमें 15 साल की अवधि पूरी करने वाले वाहन - एक लाख से अधिक
- इनमें अब तक निलंबित पंजीयन की संख्या - 45 हजार

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed