फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu yuva vahini workers has ruckus in Sardhana police station after marriage with a girl after changed religion by a man

शादीशुदा युवक ने धर्म छुपाकर दूसरी युवती से किया प्रेम विवाह, थाने में जमकर हंगामा

Fri, 18 Sep 2020 12:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Sep 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Hindu yuva vahini workers has ruckus in Sardhana police station after marriage with a girl after changed religion by a man
थाने में हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में धर्म और नाम छुपाकर हरियाणा की युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। वहीं जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने में हंगामा कर दिया। हालांकि हरियाणा और सरधना पुलिस ने आरोपी को युवती के साथ मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव से गुरुवार रात को बरामद कर लिया। पुलिस रात में ही आरोपी व युवती को सरधना थाना ले आई थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सरधना क्षेत्र में एक गांव निवासी सलमान पुत्र नवाब हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इस दौरान उसने अपना नाम बदलकर पानीपत में दूसरे समुदाय की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती से मुजफ्फरनगर में शुक्रताल स्थित एक मंदिर में शादी कर ली। आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर रवि रख लिया था।
विज्ञापन


वहीं युवती के परिजन हरियाणा पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे तो उन्होंने पांच दिन का समय मांगा। बुधवार को समय पूरा होने पर दोनों का पता नहीं चला तो युवक के परिजन भी मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेडरूम की खौफनाक तस्वीरें, यहीं दफन था मां-बेटी की हत्या का राज, 115 दिन बाद मिले थे कंकाल

युवती के परिजनों ने सरधना थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। परिजन पानीपत की पुलिस के साथ आरोपी के गांव पहुंचे और परिजनों से युवती को वापस दिलाने की बात कही थी।बुधवार को समय पूरा होने पर भी परिजन उन्हें तलाश नहीं कर सके। पुलिस कार्रवाई के डर से परिजन मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। 

इस संबंध में सरधना थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। युवती के परिवार को कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed