फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala blood donation camp today, Donate Blood at these camps

Blood Donation: अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुुंचे रक्तदाता, खूब किया महादान

Tue, 14 Jun 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

अमर उजाला के इन रक्तदान शिविरों में हर बार लोग उत्साह के साथ रक्तदान करते हैं। इस बार भी पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में रक्तदाता रक्तदान के लिए बढ़चढ़कर पहुंचे। सबसे ज्यादा मेरठ मेंं रक्तदान हुआ।  

विज्ञापन
Amar Ujala blood donation camp today, Donate Blood at these camps
रक्तदान-महादान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ समेत आसपास के सभी जिलों में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविरों में आज सुबह नौ बजे से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान कर महादान किया। दरअसल, खून का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान कर लोग बहुत लोगों को नई जिंदगी देने में मदद कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला के इन रक्तदान शिविरों में हर बार लोग उत्साह के साथ रक्तदान करते हैं। युवा, महिलाएं भी काफी तादाद में आते हैं। सामाजिक संगठन, राजनीति से जुड़े, सरकारी कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, व्यापारी, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं ने रक्तदान करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्तदान शिविर शाम चार बजे तक चले। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और शिविर लगाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे रक्तदान करने वाले बाद में भी रक्त ले सकते हैं। 
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगे शिविर

  • एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
  • पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय
  • कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम
  • जसवंत राय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

मेरठ मेडिकल कॉलेज में 37 लोगों ने रक्तदान किया। पल्लवपुरम में कोटपाल हॉस्पिटल में 80 लोगों ने रक्तदान किया। जसवंत राय अस्पताल में 26 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं मेरठ के जिला अस्पताल में 67 लोगों ने रक्तदान किया। मेरठ में कुल 210 लोगों ने रक्तदान किया।

सहारनपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीड़ी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पदमश्री योग गुरु भारत भूषण ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर संजीव मांगलिक, सीएमएस डॉ रमेश चंद्रा, एसीएमओ देवी सिंह डॉक्टर केवी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वीके दत्त, वरिष्ठ सहायक देव कुमार आदि मौजूद रहे। सहारनपुर में अभी तक 100 लोगों ने रक्तदान किया।

150 महादानियों ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 150 महादानियों ने रक्तदान किया। श्रीराम कॉलेज में शिविर का उद्घाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने फीता काटकर किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रक्तदान किया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने शिविर का निरीक्षण किया।  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, संस्थान के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या प्रेरणा मित्तल और मीडिया प्रभारी रवि गौतम ने प्रमाण पत्र वितरित किए। श्रीराम कॉलेज में 143 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में एनसीसी के सात कैडेटों ने रक्तदान किया। दोनों शिविरों में 150 लोगों ने रक्तदान किया। दोनों जगह 225 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने क्षमता के अनुसार 150 यूनिट ब्लड लिया। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

बागपत  के अमीनगर सराय में अमर उजाला  फाउंडेशन और लायंस क्लब की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अस्पताल की टीम ने ब्लड बैंक की क्षमता के अनुसार 60 लोगों का रक्तदान कराया। अन्य को जरूरत के अनुसार बाद में बुलाकर रक्तदान कराया जा सकता है। इस तरह कैंप में 60 लोगों ने रक्तदान किया। बागपत में महिलाएं भी रक्तदान करने पहुंची। बिजनौर में 1 बजे तक 60 लोगों ने रक्तदान किया। शामली में डेढ़ बजे तक 52 लोगों ने रक्तदान किया है।

मेरठ यूनिट से शाम 3:30 बजे तक कुल रक्तदान
मेरठ - 199
बिजनौर-  72 
शामली - 57  
मुज़फ्फरनगर - 150 
सहारनपुर  - 101
बागपत - 60
टोटल -- 639

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed