फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar ujala abhiyaan shiksha: kept patience at the time of corona and became self dependent in study

अमर उजाला अभियान शिक्षा: कोरोनाकाल में रखा संयम, पढ़ाई में बन गए आत्मनिर्भर

Wed, 06 Apr 2022 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

कोरोना काल के चुनौतीपूर्ण समय के बाद परीक्षा शिक्षा अभियान की खबर केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे बच्चों से जब बात की गई तो वे भावुक हो गए।  उन्होंंने बताया कि इस बार भी परिक्षा के रद् होने का डर लग रहा था लेकिन अब सब ठीक है, और पूरी मेहनत से परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कक्षा में अव्वल आने की आस लगा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Amar ujala abhiyaan shiksha: kept patience at the time of corona and became self dependent in study
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण ने आमजन को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में छात्रों के लिए कोरोना का समय चुनौतीपूर्ण रहा। छात्रों का स्कूल सत्र कोरोना के कारण घर पर ही बीत गया। सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में विज्ञान का पेपर देने सुभाष बाजार बीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे हाईस्कूल के छात्रों ने कोरोनाकाल के कठिन समय को याद किया तो भावुक हो गए।  
विज्ञापन


छात्र बोले स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण उन्हें सेल्फ स्टडी पर ही निर्भर रहना पड़ा। जिस कारण कई महत्तवपूर्ण विषय छूट गए। स्कूल बंद होने से पढ़ाई का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही मानसिक तनाव भी हो गया। पढ़ाई को जारी रखने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन सब सामान्य हो जाने के कारण अब चीजें ठीक हो गई हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में भले ही 70 प्रतिशत कोर्स में से प्रश्नपत्र आ रहा हो, लेकिन तैयारी तो पूरी करनी ही होती है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं, प्रमाणपत्र साथ लेकर परीक्षा देने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा बोर्ड परीक्षा इस बार भी नहीं होंगी
कोरोना की तीसरी लहर भी बढ़ने लगी थी, लग रहा था पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षाएं रद्द हो जाएंगी। - आर्यांश, 10वीं छात्र

हार नहीं मानी, सेल्फ स्टडी की
कोरोना के कारण मानसिक तौर पर कमजोर तो हो रहे थे। स्कूल जाने को नहीं मिल रहा था, लेकिन हमने हार नहीं मानी और सेल्फ स्टडी जारी रखी। - अंकुर, 10वीं छात्र

मास्क लगाकर आते हैं
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से लेकर अंत तक मास्क लगाकर रखते हैं। भले ही कोरोना खतरा टल गया हो, लेकिन हम आज भी अलर्ट हैं। - विवेक कुमार, 10वीं छात्र

परीक्षा देना अच्छा लग रहा 
कोरोना के समय पढ़ाई की चिंता के साथ, खुद की जान बचाना भी चुनौती बन गया था। अब सब सामान्य है तो परीक्षा देना भी अच्छा लग रहा है। - मनीष, 10वीं छात्र

वैक्सीन प्रमाणपत्र साथ लाते हैं
कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हुई तो हिम्मत आई। परीक्षा केंद्र पर वैक्सीन का प्रमाणपत्र साथ लाते हैं। - मनु, 10वीं छात्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed