फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Altercation with linemen who went to fix a fault; female constable alleges assault.

Meerut News: फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैनों से विवाद, महिला सिपाही ने लगाया मारपीट का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Altercation with linemen who went to fix a fault; female constable alleges assault.
- गंगानगर द्वारका धाम कॉलोनी की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। द्वारिका धाम कॉलोनी में उपभोक्ता की शिकायत पर बिजली समस्या ठीक करने गए लाइनमैनों और उपभोक्ता के पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है दोनों ओर से मारपीट हुई। इस मामले में गंगानगर थाने में तहरीर दी गई है।
गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारका धाम निवासी उपभोक्ता ज्योति ने मंगलवार रात करीब 10 बजे फोन कॉल कर उनके घर में बिजली न आने की शिकायत की। सूचना पर गंगानगर तृतीय बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन जितेंद्र और नितिन शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। जांच में खंभे से फाल्ट मिला। लाइनमैनों ने बिजलीघर से सीढ़ी लाकर ठीक करने की बात कही। तभी ज्योति ने कहा सामने वाले घर की छत से खंभे तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों के अनुसार ज्योति पड़ोसी महिला सिपाही के घर पहुंची। समस्या बताते हुए लाइनमैनों को छत पर जाने देने को कहा। पड़ोसी महिला कांस्टेबल ने कहा कि घर में कोई पुरुष नहीं है, उन्हें आने दीजिए उसके बाद कर लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी ज्योति ने कहा मैं इनके साथ घर के अंदर आ जाती हूं कोई परेशानी नहीं होगी। आरोप है तभी पड़ोसी महिला कांस्टेबल ने अपने रिश्तेदार को कॉल कर दी। कुछ मिनट में रिश्तेदार पहुंच गए और लाइनमैन को फाल्ट ठीक किए बैगर ही नीचे उतार दिया। उसकी दौरान गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई और हंगामा हो गया।
महिला सिपाही ने जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लाइनमैनों को थाने ले आई। महिला कांस्टेबल ने गंगानगर थाने में तहरीर दे दी। बुधवार दोपहर बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया। हालांकि पुलिस ने लाइनमैनों को छोड़ दिया।
जेई सतीश मौर्य ने बताया कि लाइनमैन फाल्ट ठीक करने हुए थे। खंभे तक पहुंचने के लिए उपभोक्ता के कहने पर पड़ोसी के यहां गए। उसी दौरान विवाद हुआ। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

वहीं, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि विवाद बिजली ठीक करने करने गए लाइनमैनों के अंदर जाने से हुआ। जबकि उपभोक्ता भी लाइनमैनों के साथ घर में गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। गली में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed