फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alleged assault for complaining about development work

विकास कार्यों की शिकायत करने पर मारपीट आरोप

Mon, 21 Apr 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Alleged assault for complaining about development work
हस्तिनापुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत झड़का निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर शिकायत के लिए एडीओ पंचायत के पास विकासखंड कार्यालय पर पहुंचा, जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी ग्राम पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए एडीओ पंचायत कार्यालय पर पहुंचा था। एडीओ पंचायत मौके पर नहीं थे। उन्होंने फोन पर एक कर्मचारी को शिकायत के कागज देने की बात कही। इसके बाद उक्त शिकायत के साक्ष्य ब्लाक कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों के पास लेकर पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद तीन अज्ञात लोगों ने ब्लाॅक के बाहर गेट पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें वह मामूली रूप से घायल भी हुआ है। राजेश ने बताया कि हमलावरों से अपनी गलती पूछी तो उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और उनके साथियों की शिकायत करेगा तुझे जान से मार देंगे। उक्त लोगों ने शिकायत से संबंधित सभी कागज छीन लिए। वह जान बचाने के लिए मध्य गंग नहर की तरफ दौड़ा। हमलावरों ने उसका पीछा गांव चेतावाला तक किया। वहां चौराहे पर खड़े लोगों को देखकर उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित ने कहा कि उक्त लोगों से उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed