फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of occupation of Health Department land

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर कब्जे का आरोप

Fri, 08 May 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Allegations of occupation of Health Department land
भावनपुर क्षेत्र में ग्लोबल सिटी कॉलोनी के पीछे है 375 गज भूमि
विज्ञापन


भूमि पर हो गया मकान का निर्माण, फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम सदर, सीएमओ, तहसीलदार ने पेपर जांचे

फोटो भी

गंगानगर। अब्दुल्लापुर-गंगानगर संपर्क मार्ग पर ग्लोबल सिटी कॉलोनी के पीछे स्वास्थ्य विभाग की 375 गज भूमि पर कब्जे का आरोप है। भूमि पर अब मकान खड़ा हो गया है। शुक्रवार दोपहर में एसडीएम सदर,सीएमओ, तहसीलदार, सीओ सदर देहात भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मकान मालिक का कहना है उन्होंने यह प्लॉट चार साल पहले खरीदा था। उन्होंने अधिकारियों को बैनामे के पेपर दिखाए। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की इस भूमि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना था। जानकारी के अनुसार उसके लिए फंड भी जारी किया गया। परंतु, भूमि पर कब्जा है और हाल ही में उस पर मकान खड़ा कर दिया गया। बीते 25 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने भूमि को खाली करने के लिए नोटिस चस्पा किया गया था, जो सीएमओ द्वारा जारी किया गया था। नोटिस का कोई जवाब न मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम सदर, सीएमओ, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह, तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मकान मालिक सुरेंद्र सिंह ने उन्हें बैनामे से जुड़े कागजात दिखाए। उन्होंने बताया कि 2022 में यह प्लॉट उन्होंने औरंगाबाद निवासी व्यक्ति से खरीदा था। उससे पूर्व भी यह प्लॉट बेचा गया। करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने कागजातों की जांच की। उसके बाद सभी अधिकारी भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की बात कही। मकान के बाहर बीएसएफ एसआई सुरेंद्र सिंह के नाम से बोर्ड लगा है, मकान में परिवार रह रहा है। मकान में अंदर की ओर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed