फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of occupation of Chaupal land, appeal made to the administration

Meerut News: चौपाल की जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से लगाई गुहार

Thu, 21 May 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 21 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Allegations of occupation of Chaupal land, appeal made to the administration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पिठलोकर में ग्राम पंचायत की चौपाल की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि चौपाल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। आरोप है कि वहां पशु बांधे जा रहे हैं और गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि चौपाल का उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए नहीं हो रहा है तो उस स्थान पर लाइब्रेरी स्थापित कर ग्रामीणों और युवाओं के उपयोग में लाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तहसील स्तर पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते कब्जा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। शिकायत पत्र देने वालों में राजा ठाकुर, इकराम, मोहम्मद उमर, महराज, शाहरूख खान, नसरत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed