{"_id":"6a64ff13d6ded9e75609383c","slug":"allegations-of-kidnapping-and-fraud-against-bca-student-meerut-news-c-72-1-mct1002-156782-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीसीए छात्रा के अपहरण और रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीसीए छात्रा के अपहरण और रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गेझा निवासी पीड़ित पिता ने आरोपियों पर बीसीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिवार को धमकी देकर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
पीडित ने एसएसपी को शिकायत पत्र में बताया कि उसकी बेटी परतापुर के एक इंस्टीट्यूट में बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके साथ गाजियाबाद की एक अन्य छात्रा भी पढ़ती थी। आरोप है दूसरी छात्रा ने अपने भाइयों से परतापुर की छात्रा से दोस्ती करा दी। इसके बाद उसे झांसा देकर गेझा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की चेक बुक का इस्तेमाल कर अलग-अलग समय में 5.80 लाख रुपये निकलवाए गए।
आरोप है कि 18 जुलाई को उनकी बेटी गांव के स्कूल के पास गई थी। आरोप है कि वहां से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। बेटी घर से सोने की चेन, कानों के टॉप्स, चांदी की पाजेब और बैंक की चेक बुक भी साथ ले गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी के यहां शिकायत की है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर छात्रा को तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --