फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of illegal construction of a shed on the road, action demanded from the EO

Meerut News: सड़क पर अवैध छज्जा निर्माण का आरोप, ईओ से कार्रवाई की मांग

Mon, 25 May 2026 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal construction of a shed on the road, action demanded from the EO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पंचायत खिवाई क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क पर अवैध छज्जा निर्माण कस्बे में विवाद बना हुआ है। कस्बा खिवाई निवासी ने अधिशासी अधिकारी को शिकायत पत्र देकर अवैध निर्माण रुकवाने और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता हनीफ ने आरोप लगाया कि वार्ड 11 में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर करीब चार फीट का छज्जा निकाला जा रहा है। आरोप है कि इसका निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो रही है और आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है। शिकायत में कहा कि यदि समय रहते अवैध अतिक्रमण नहीं रोका गया तो अन्य लोग भी इसी प्रकार सार्वजनिक भूमि और सड़क पर कब्जा करने लगेंगे। इस मामले में अधिशासी अधिकारी से मौके पर जांच कर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed