{"_id":"6a51105c01bc89cf100717a3","slug":"allegations-of-encroachment-on-government-drain-water-floods-homes-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112848-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी नाले पर अतिक्रमण का आरोप, घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी नाले पर अतिक्रमण का आरोप, घरों में भरा पानी
विज्ञापन
गांव वालों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के मुख्य सरकारी नाले पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिससे जल निकाली ठप होने से घरों में पानी भर रहा है। नाले की सफाई कराने की मांग की है।
गांव के निवासी अशोक कुमार, योगेंद्र कुमार, इरफाना, राकेश कुमार, सरताज आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया है कि गांव के मुख्य सरकारी नाले पर अवैध कब्जा कर 20 फीट के नाले को दो फीट का बना दिया है। जिससे जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। नाला छोटा होने के कारण गांव निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है और पानी उनके घरों में घुसने लगा है। नाले का पानी घरों की दीवारों और नीवों में लगातार रिसने के कारण कई मकानों के ढहने की स्थिति बन गई है।
इस संबंध में लगभग तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन नहरवाई विभाग के संबंधित अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने नहर-सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्राम प्रधान रजनी का कहना है कि बीते वर्ष से नाले की विभाग द्वारा सफाई नहीं कराई गई है। इस संबंध में बीते वर्ष लिखित में शिकायत भी की गई थी। वह भी गांव वालों के साथ हैं और अधिकारियों से नाले की सफाई कराने की मांग की है। बीडीओ सतीश कुमार का कहना है कि इस बारे में सिंचाई विभाग से संपर्क करके सफाई कराई जाएगी।