{"_id":"6ab6a2bf0b126c1168002082","slug":"allegation-of-fraud-worth-920-lakh-involving-a-plot-meerut-news-c-72-1-mct1011-160040-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लॉट के नाम पर 9.20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लॉट के नाम पर 9.20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी टीटू तोमर ने पानीपत निवासी अपने परिचित अनिल पर प्लॉट बेचने का झांसा देकर 9.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जागृति विहार निवासी टीटू तोमर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पानीपत के संत नगर निवासी अनिल से उसकी करीब सात साल से जान-पहचान है। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। आरोप है कि अनिल ने उससे 20 लाख रुपये उधार मांगे थे। उसने बताया कि टीडीआई सिटी पानीपत में उसका एक प्लॉट है और प्लॉट बिकते ही रकम वापस कर देगा। साथ ही उसने टीटू को प्लॉट खरीदने का प्रस्ताव दिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसे प्लॉट दिखाया था। प्लॉट पसंद आने पर सौदा 19 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खाते में पांच बार में 9.20 लाख रुपये भेज दिए थे। पीड़ित ने आरोपी से प्लॉट का बैनामा कराने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।