फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allahabad High Court stays filing of charge sheet in Priyanka Gandh private secretary and Archana Gautam case

Meerut: प्रियंका गांधी के निजी सचिव और अर्चना गौतम मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की चार्जशीट दाखिल करने पर रोक

Sun, 30 Apr 2023 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Apr 2023 02:52 PM IST
सार

मेरठ निवासी और बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के साथ प्रियंका गांधी के निजी सचिव द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले में इलाहबाद हाईकोर्ट ने चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Allahabad High Court stays filing of charge sheet in Priyanka Gandh private secretary and Archana Gautam case
अर्चना गौतम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका गांधी के निजी सचिव और अर्चना गौतम मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी है। बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर मेरठ निवासी और बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के पिता ने कथित तौर अभद्रता करने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat @100: PM मोदी के 'मन की बात' में कई बार छाया मेरठ, 'कबाड़ से जुगाड़' से लेकर इनकी की तारीफ
विज्ञापन


वहीं मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह प्रकरण रायपुर का है, इसलिए मेरठ में एफआईआर करना सही नहीं है। हाईकोर्ट के यह पूछने पर कि मामला यदि रायपुर का है तो मेरठ में एफआईआर कैसे हो सकती है? इसका जवाब न सरकारी वकील दे सके और न ही अर्चना गौतम के वकील। वहीं इस पर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि इस मामले में यूपी पुलिस चार्जशीट भी जमा नहीं कर सकती है और न ही कोई गिरफ्तारी कर सकती है। 

17 अप्रैल को संदीप सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार बिरला ने यह आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed