{"_id":"60c5b4b8be4e4442285239ad","slug":"all-markets-will-open-in-meerut-from-monday-weekly-lockdown-only-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : मेरठ में सोमवार से खुलेंगे सभी बाजार, कोरोना से जल्द पाएंगे पार, बहुत कम हुई रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : मेरठ में सोमवार से खुलेंगे सभी बाजार, कोरोना से जल्द पाएंगे पार, बहुत कम हुई रफ्तार
Sun, 13 Jun 2021 01:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:03 PM IST
सार
संयुक्त व्यापार संघ,मेरठ नवीन गुप्ता अध्यक्ष ने बताया कि कल सोमवार को मेरठ जनपद के सभी बाजार सुबह 7 बजे से रात्रि 7 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
बाजार खुलने पर घर से निकले लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठवासियों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने सोमवार से शहर के सभी बाजारों को खोलने के आदेश जारी कर दिए है। वहीं अब शहर में अग्रिम आदेशों तक केवल शानिवार के दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। शहर की सभी दुकानें सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन
मेरठ से जिलाधिकारी हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है कि सोमवार को साप्ताहिक बन्दी नही होगी। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष, मेरठ नवीन गुप्ता ने बताया कि कल सोमवार को मेरठ जनपद के सभी बाजार सुबह 7 बजे से रात्रि 7 बजे तक खुलेंगे। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्य करें।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विपुल सिंघल ने मेरठ के लोकप्रिय सांसद राजेंद्र अग्रवाल का अपनी संस्था तथा समस्त मेरठ के व्यापारियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया कि उन्होंने सोमवार को साप्ताहिक बंदी से मेरठ को मुक्त कराया तथा मेरठ के बाजार खुलने के आदेश जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कराई।
विज्ञापन
कोरोना के मरीज मिलने की रफ्तार बहुत कम हो गई है। मई में जांच कराने वाला हर पांचवां-छठा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा था, वहीं जून के 11 दिन की रिपोर्ट बताती है कि अब औसतन 192 व्यक्तियों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। दूसरी तरफ 11 दिन में 2296 लोगों ने कोरोना को मात दी है। औसतन 208 लोग हर रोज ठीक हुए हैं। यही नहीं, इन दिनों कोविड अस्पतालों में 92 मरीज ही भर्ती हैं।
पिछले 11 दिन में 77,643 लोगों के नमूनों की जांच हुई है और इनमें से केवल 404 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। हर रोज औसतन 36-37 लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। मई में यह संख्या कोरोना कम होने के बावजूद सैकड़ों में थी। अब सैंपल के हिसाब से 0.52 प्रतिशत ही संक्रमित मिल रहे हैं।
रोजाना औसतन सात हजार नमूनों की जांच हुई है, जो पहले 8 से 9 हजार थी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन कहते हैं कि मरीज कम निकलने और इनके संपर्क वालों की संख्या कम होने के कारण सैंपल की संख्या कम हुई है।