{"_id":"680aa1fcf9d89c77f4084dad","slug":"all-efforts-will-be-made-to-arrest-the-notorious-badan-singh-baddo-adg-meerut-news-c-72-1-mrt1062-132397-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के पूरे प्रयास होंगे : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के पूरे प्रयास होंगे : एडीजी
विज्ञापन
- भानु भास्कर ने मेरठ एडीजी का कार्यभार संभाला, बोले- साइबर अपराध पर अंकुश लगाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध काफी बढ़ गया है। यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने का काम करेंगे। लोगों को गोष्ठियों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि लोगों को साइबर ठगी होने से बचाया जा सके। एडीजी ने पुलिस कस्टडी से भागे पांच लाख रुपये के ईनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो को भी गिरफ्तारी के पूरे प्रयास करने की बात भी कही।
मूलरूप से बलिया के रहने वाले 1999 बैच के आईपीएस भानु भास्कर मुरादाबाद, इटावा, औरेया, मथुरा, रामपुर समेत कई जिलों में एसएसपी रह चुके हैं। वह मेरठ में पीटीसी में भी तैनात रहें। इलाहाबाद, सहारनपुर, आगरा में डीआईजी रहे। 2021 में एडीजी कानपुर और वर्तमान में वह प्रयागराज में तैनात रहे। उन्होंने महाकुंभ मेले का भी आयोजन सफलतापूर्वक कराया। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। कनाडा समेत कई देशों में भी वह ट्रेनिंग लेकर आ चुके हैं।
भानु भास्कर ने बताया कि महिला और बाल अपराधों की भी समीक्षा हर माह करके निस्तारण किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बदन सिंह बद्दो की केस हिस्ट्री की वह फाइल अपने कार्यालय में मंगवाएंगे, अब तक उसको पकड़ने के क्या-क्या प्रयास हुए, इस पर अधिकारियों से बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यातायात की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था शहर में बनाई जाएगी ताकि जाम से मुक्ति लोगों को मिल सके।