फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alexander Club elections today, 1367 voters will decide the fate of the candidates

अलेक्जेंडर क्लब चुनाव आज, 1367 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

Sat, 13 Sep 2025 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Alexander Club elections today, 1367 voters will decide the fate of the candidates
- सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान, शाम पांच बजे से होगी मतगणना
विज्ञापन

- परिवर्तन परिवार और टेस्टेड एंड ट्रस्टेड पैनल हैं चुनाव मैदान में
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अलेक्जेंडर क्लब के चुनाव में रविवार को 1367 मतदाता तय करेंगे कि परिवर्तन परिवार या टेस्टेड एंड ट्रस्टेड में कौन सा पैनल आगे रहेगा। चुनाव अधिकारियों ने मतदान और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन मुख्य पदों उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 11 एक्जीक्यूटिव पद पर 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिरती शुरू होगी।
चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल ने बताया कि सुबह से शाम पांच बजे तक क्लब के अंदर गेस्ट एंट्री नहीं होगी। मैदान में भोजन आदि की व्यवस्था की गई। किसी भी सदस्य की गाड़ी क्लब के अंदर नहीं आएगी। मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें वनवे एंट्री की गई है। आइसक्रीम पार्लर की ओर से मतदाता अंदर आएंगे। फैमिली रूम में बैलेट दिए जाएंगे। वोट डालने के बाद पीछे से मतदाता बाहर जाएंगे। नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए ब्रिज रूम में व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन

मतदान के बाद मतगणना शाम पांच बजे आरंभ होगी। इसके लिए ऊपर हॉल में व्यवस्था की गई। एक्जीक्यूटिव काउंटिंग के लिए तीन जगह हैं। मुख्य हॉल में मतगणना के दौरान 22 एक्जीक्यूटिव या उनके प्रतिनिधि को हॉल में जाने की अनुमति होगी। ऐसे में 22 से अधिक व्यक्ति हॉल में मौजूद नहीं होंगे। मुख्य हॉल के पास छोटे हॉल में तीन मुख्य पदों की काउंटिंग की जाएगी। यहां भी छह सदस्यों से अधिक लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसमें प्रत्याशी या उनका कोई एक प्रतिनिधि ही मौजूद रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मतगणना के लिए 15 लोगों की टीम
मुख्य चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल ने बताया कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों चुनाव अधिकारी इंस्पेक्शन करेंगे। बैलेट पेपर देने के लिए चार टेबल पर आठ लोग रहेंगे। मतदान जहां होगा, वहां निष्पक्षता के लिए चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। मतगणना के लिए 15 लोगों की टीम बनाई गई है। मुख्य पदों के लिए रात 10 बजे और एक्जीक्यूटिव पदों पर रात लगभग 12 बजे तक परिणाम घोषित किया जाएगा।
-----
- टेस्टेड एंड ट्रस्टेड पैनल में प्रत्याशी : उपाध्यक्ष पद पर शुभेंद्र मित्तल, सचिव पर अंकुर जग्गी, कोषाध्यक्ष पर अजय अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव में अमित चांदना, दीप्ति अग्रवाल, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, मोहित जैन, रजत भट्टर, सचिन मंगा, शम्मी सपरा, शास्वत जुनेजा, डॉ. शुभम जैन, स्वाति जैन।

- परिवर्तन परिवार पैनल में प्रत्याशी : उपाध्यक्ष पद पर जेपी अग्रवाल, सचिव पर संजय कुमार, कोषाध्यक्ष पर राहुल दास, कार्यकारिणी में अंशुल अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कमल अग्रवाल, करण अरविंद जैन, निमिष खेत्रपाल, ओम रस्तौगी, रामकुमार गुप्ता, शैलेंद्र रस्तौगी, सिद्धांत अग्रवाल, सौरभ अरोड़ा, उमेश अग्रवाल शारदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed