फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alert on independence day in Meerut city, police Chacking in different areas

मेरठ में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, सुरक्षा का कड़ा पहरा, पुलिस अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान 

Wed, 14 Aug 2019 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
alert on independence day in Meerut city, police Chacking in different areas
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त को लेकर मेरठ शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम से ही पुलिस अफसरों ने शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर सभी एडिशनल एसपी और सीओ ने थाना प्रभारियों के साथ अभियान चलाया। 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत, 12 घायल

विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी के साथ पुलिस फोर्स लगाया गया है। 250 रिक्रूट्स आरक्षी अलग से लगाए गए हैं। शहर में प्रत्येक सर्किल में जोन बनाया गया है। जिले के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों के अलावा जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट रहकर चेकिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की चेकिंग करते समय पुलिसकर्मियों को विशेष सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, प्रमुख स्कूल व कॉलेजों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ कैंट संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने सभी थानेदारों के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

यूपी: महिला ने पकड़ा दरोगा का गिरेबान, वर्दी फाड़ने की कोशिश, थाने में जमकर हंगामा, तस्वीरें

कैंट क्षेत्र में सेना की क्यूआरटी
सीओ कैंट ने मंगलवार को कैंट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि कैंट क्षेत्र में सेना की क्यूआरटी के अलावा पुलिस की अलग से क्यूआरटी लगाई गई हैं। रात्रि के लिए अलग से पुलिस की टीम रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed