फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One killed and twelve injured in conflict between of two side at Muzaffarnagar city

मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत, 12 घायल

Tue, 13 Aug 2019 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Aug 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
One killed and twelve injured in conflict between of two side at Muzaffarnagar city
संघर्ष में घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में कस्बा बुढ़ाना के करबला रोड मोहल्ले में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ और जमकर धारदार हथियार चले। झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। देर रात तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


बुढ़ाना कस्बे में सोमवार देर रात को दो पक्षों में किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


बुढ़ाना इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि कस्बे में करबला रोड निवासी इरफान मेंबर और रफीक पक्ष के बीच यह झगड़ा हुआ। दोनों कुटुंब के ही हैं। देर रात को एक पक्ष का युवक बाइक लेकर आ रहा था, बाइक को लेकर ही दूसरे पक्ष के युवक के साथ कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और खूनी संघर्ष हो गया। घरों से एक दूसरे पर पथराव होने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर घारदार हथियार चले। झगडे़ में महिलाओं समेत दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना इंस्पेक्टर ने बताया कि झगडे़ में रफीक (52) की मौत हुई है, बाकी घायलों को उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बुढ़ाना में किसी बात को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और अन्य कई लोग घायल है। पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक यादव, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed