{"_id":"5d53b5208ebc3e6d1b7403df","slug":"alert-on-independence-day-in-meerut-city-police-chacking-in-different-areas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, सुरक्षा का कड़ा पहरा, पुलिस अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, सुरक्षा का कड़ा पहरा, पुलिस अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान
Wed, 14 Aug 2019 12:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को लेकर मेरठ शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम से ही पुलिस अफसरों ने शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर सभी एडिशनल एसपी और सीओ ने थाना प्रभारियों के साथ अभियान चलाया।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी के साथ पुलिस फोर्स लगाया गया है। 250 रिक्रूट्स आरक्षी अलग से लगाए गए हैं। शहर में प्रत्येक सर्किल में जोन बनाया गया है। जिले के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों के अलावा जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट रहकर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी के साथ पुलिस फोर्स लगाया गया है। 250 रिक्रूट्स आरक्षी अलग से लगाए गए हैं। शहर में प्रत्येक सर्किल में जोन बनाया गया है। जिले के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों के अलावा जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट रहकर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते समय पुलिसकर्मियों को विशेष सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, प्रमुख स्कूल व कॉलेजों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ कैंट संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने सभी थानेदारों के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
सीओ कैंट ने मंगलवार को कैंट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि कैंट क्षेत्र में सेना की क्यूआरटी के अलावा पुलिस की अलग से क्यूआरटी लगाई गई हैं। रात्रि के लिए अलग से पुलिस की टीम रहेगी।
यूपी: महिला ने पकड़ा दरोगा का गिरेबान, वर्दी फाड़ने की कोशिश, थाने में जमकर हंगामा, तस्वीरें
कैंट क्षेत्र में सेना की क्यूआरटीसीओ कैंट ने मंगलवार को कैंट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि कैंट क्षेत्र में सेना की क्यूआरटी के अलावा पुलिस की अलग से क्यूआरटी लगाई गई हैं। रात्रि के लिए अलग से पुलिस की टीम रहेगी।