{"_id":"5e03cb048ebc3e8815290cc7","slug":"alcohol-laden-truck-overturns-liquor-kithor-news-mrt460578974","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदा ट्रक पलटा, भीड़ से सात पेटी शराब लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से लदा ट्रक पलटा, भीड़ से सात पेटी शराब लूटी
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात्रि में गांव फफूंडा के समीप शराब से लदा ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। जिसमें चालक व क्लीनर घायल हो गए। वहीं, चालक का आरोप है कि भीड़ ने रात्रि में करीब सात पेटी शराब लूट ली। चालक ने पुलिस पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मेरठ नगला निवासी रविंद्र क्लीनर साथी यश शर्मा के साथ अपने ट्रक में मुजफ्फरनगर मंसूरपुर स्थित सर शादीराम फैक्टरी से करीब 1800 देशी शराब की पेटी लादकर झांसी के लिए चला था। मंगलवार रात्रि में जैसे ही ट्रक मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फफूंडा बाईपास से पहले स्थित बैंक्वेटहाल के सामने पहुंचा। ट्रक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। इससे ट्रक में लदी शराब की पेटी खेत में फैल गईं। शराब से लदा ट्रक पलट जाने की जानकारी पाकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। चालक का आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के सामने शराब की पेटी लूटनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी चालक ने पुलिस को दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। भीड़ करीब सात पेटी शराब की लूटकर ले गई। इस घटना में चालक एवं क्लीनर दोनों चोटिल हो गए। शराब लूट के मामले में चालक ने थाने में तहरीर दी है।
थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही भीड़ वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ को खदेड़ दिया। वहां सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।-आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर।