फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akshat became head boy and Tanu became head girl

Meerut News: हेड बॉय अक्षत व तनु बनीं हेड गर्ल

Mon, 15 Sep 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Akshat became head boy and Tanu became head girl
मोदीपुरम। भराला स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। छात्रों में नेतृत्व कौशल, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को विकसित करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज रहे। विभिन्न कक्षाओं के मॉनिटर्स, प्रीफेक्ट्स और विद्यालय के हेड बॉय अक्षत तथा हेड गर्ल तनु खरे, वाइस हेड बॉय युग अहलावत, वाइस हेड गर्ल खुशी को बनाया गया। चयनित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के ध्वज को सलामी दी और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों ने वचन दिया कि वह विद्यालय की गरिमा बनाए रखेंगे और अनुशासन, आदर्शों का पालन करते हुए साथियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह अवसर केवल पद प्राप्त करने का नहीं, बल्कि सेवा और नेतृत्व का प्रतीक है। संचालन स्कूल कोआर्डिनेटर शशि शर्मा, शालिनी गोयल ने किया। कार्यक्रम में रविंद्र, विभा, वंदना, आभा, मनोज, विकास, नीरज, प्रीति, दुर्गेश पालीवाल, नमन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed