फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav will review today, SP MLA-officials leave for Lucknow

Meerut: अखिलेश यादव आज करेंगे समीक्षा, सपा विधायक-पदाधिकारी लखनऊ रवाना

Tue, 13 Aug 2024 11:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will review today, SP MLA-officials leave for Lucknow
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

मेरठ में सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को मेरठ के सपाइयों के साथ लोकसभा चुनाव की हार पर मंथन करेंगे। मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों पर भी जोर रहेगा। इसमें सपा विधायक, पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सपा कड़े मुकाबले में हारी थी। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता अरुण गोविल से करीब 10 हजार वोटों के अंतर से हारी थीं। सपा की हार की वजह आपसी कलह भी रही थी।
विज्ञापन


एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए थे। अब उन सभी की समीक्षा होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नाराजगी भी जाहिर कर सकते हैं। अधिकांश सपाई बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार रात ही लखनऊ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिन्हें बुलाया गया है, उनमें किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, लोकसभा प्रत्याशी सुनीता वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव आकिल मुर्तजा, नीरज पाल, राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा और अंकित शर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र गुर्जर, विधानसभा अध्यक्षों में सचिन गुर्जर, मेराज महलका और आस मोहम्मद आदि रहेंगे। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि वह लखनऊ पहुंच चुके हैं। यह गोपनीय बैठक है। इसमें लोकसभा चुनाव की समीक्षा और उप चुनाव की तैयारी पर मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed