{"_id":"5bea8824bdec22694517e4f2","slug":"akhilesh-singh-will-be-new-dm-of-shamli-up-vikram-singh-transfered-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश सिंह होंगे शामली के नए डीएम, इंद्र विक्रम सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश सिंह होंगे शामली के नए डीएम, इंद्र विक्रम सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शामली के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें लखनऊ सचिवालय में तैनाती दी गई है। वहीं उनकी जगह अखिलेश सिंह को शामली का नया डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि विक्रम सिंह ने 1 मई 2017 को शामली में डीएम का पद संभाला था। इस बीच उनके कार्यकाल में कैराना लोकसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ था, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस समय भी ये चर्चा हुई थी कि विक्रम सिंह का तबादला किया जाएगा लेकिन, ऐसा नहीं हुआ था। इससे भी खास बात यह है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शामली नगर पंचायत ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। बताया गया कि उनका डेढ़ साल का कार्यकाल शहर में अच्छा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इंद्र विक्रम सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब उनका तबादला लखनऊ सचिवालय में कर दिया गया है। वहीं शामली के नए डीएम बने अखिलेश सिंह इससे पहले अंबेडनगर के डीएम रह चुके हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/