फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Singh will be new DM of Shamli up indra Vikram Singh transfered to lucknow

यूपी: अखिलेश सिंह होंगे शामली के नए डीएम, इंद्र विक्रम सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 13 Nov 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 13 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Singh will be new DM of Shamli up indra Vikram Singh transfered to lucknow
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शामली के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें लखनऊ सचिवालय में तैनाती दी गई है। वहीं उनकी जगह अखिलेश सिंह को शामली का नया डीएम बनाया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि विक्रम सिंह ने 1 मई 2017 को शामली में डीएम का पद संभाला था। इस बीच उनके कार्यकाल में कैराना लोकसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ था, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस समय भी ये चर्चा हुई थी कि विक्रम सिंह का तबादला किया जाएगा लेकिन, ऐसा नहीं हुआ था। इससे भी खास बात यह है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शामली नगर पंचायत ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। बताया गया कि उनका डेढ़ साल का कार्यकाल शहर में अच्छा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंद्र विक्रम सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब उनका तबादला लखनऊ सचिवालय में कर दिया गया है। वहीं शामली के नए डीएम बने अखिलेश सिंह इससे पहले अंबेडनगर के डीएम रह चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed