फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh singh takes charge of new DM of Shamli

शामली: अखिलेश सिंह ने नए डीएम का कार्यभार संभाला, इंद्र विक्रम सिंह बोले- गलती का अफसोस नहीं !

Thu, 15 Nov 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली Updated Thu, 15 Nov 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh singh takes charge of new DM of Shamli
मेरठ न्यूज
शामली के नए डीएम अखिलेश सिंह ने बुधवार रात सवा ग्यारह बजे अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने एडीएम से शहर के डीएम का चार्ज लिया। वहीं  डीएम के पद से हटाए गए इंद्र विक्रम सिंह ने कैराना उपचुनाव में हुई गलती को स्वीकार किया।
विज्ञापन


शामली के नवनियुक्त डीएम का चार्ज संभालने के बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि 18 नवंबर को होने वाली टीईटी परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है और वह जिले के विकास पर विशेष रुप से ध्यान केंद्रित करेंगे। 
विज्ञापन


निवर्तमान डीएम बोले, लेकिन गलती का अफसोस नहीं

उधर कैराना लोकसभा उपचुनाव के परिणामों का जोड़ गलत भेजने पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शामली डीएम के पद से हटाए गए इंद्र विक्रम सिंह ने अपनी गलती तो स्वीकार कर ली, लेकिन इस पर अफसोस जताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपने विदाई समारोह में कहा, ‘जिला निर्वाचन अधिकारी होने के नाते मैं इस मानवीय चूक को स्वीकार करता हूं। गलती मेरी टीम से हुई, जो मेरी जिम्मेदारी थी। इस चूक पर विरोधी दलों व जनप्रतिनिधियों ने कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया और न ही मुझे कोई अफसोस है।’  

सिंह को अधिकारियों ने बुकें भेंट कर व पटका पहनाकर, किसान नेताओं ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर विदाई दी। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया। 

सिंह ने कहा कि उन्हें पहली बार डीएम को कार्यभार मिला था। जिला निवार्चन अधिकारी होने के नाते निर्वाचन प्रक्रिया में चूक की ज्यादातर जिम्मेदारी डीएम की होती है। तबादला स्वाभविक है और इसका कतई अफसोस नहीं है। चुनाव आयोग के निर्णय को स्वीकार करते हुए अधीनस्थों से कहा कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए। इसमें सावधानी की जरूरत है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed