{"_id":"5a311a514f1c1b7a548c2c7d","slug":"akhilesh-gave-gaurav-pradhan-who-showed-black-flags-to-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने वाले को अखिलेश ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने वाले को अखिलेश ने दिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
गौरव को आर्शिवाद देते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में काले झंडे दिखाने वाले गौरव प्रधान जमालपुर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ बुलाकर आशीर्वाद दिया। इतना ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को गौरव प्रधान के घर जाने के लिए भी कहा गया। करीब दो सप्ताह पहले ही मेरठ पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों ने प्रधान की गिरफ्तारी का विरोध कर हंगामा किया था। जिसके चलते पुलिस ने ग्रामीणों को लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें : योगी की सभा में दिखाए काले झंडे, जमकर चले लात घूंसे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जमालपुर के ग्राम प्रधान और सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए थे। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले थे। गौरव चौधरी ने बताया था कि मुख्यमंत्री का विरोध सुमित एनकाउंटर को किसानों की झूठी कर्ज माफी के कारण किया गया था। गौरव चौधरी के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवाओं ने उस समय सभा में नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाने शुरू किये, जब सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/