फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा: क्या आप जानते हैं आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह के बारे में ये खास बातें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए

Thu, 06 May 2021 10:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 May 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Ajit singh rld chief death today: Do you know these special things about RLD chief Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ के भदौला गांव में हुआ था। चौधरी अजित सिंह भारतीय राजनीति के पहले आईआईटियन राजनेता थे।

Ajit singh rld chief death today: Do you know these special things about RLD chief Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

चौधरी अजीत सिंह भारतीय राजनीति में प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। अजित सिंह एनडीए सरकार में कृषि मंत्री रहे और 2011 में वह केन्द्र की यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहें। बागपत जिले में बावड़ी गांव उनके लिए बेहद प्रिय है।

Ajit singh rld chief death today: Do you know these special things about RLD chief Chaudhary Ajit Singh
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह

उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और खड़गपुर आईआईटी से बी.टेक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद स्नातकोत्तर की डिग्री अमेरिका के शिकागो से प्राप्त की। अजित सिंह ने करीब 15 साल तक अमेरिका की कंप्यूटर इंडस्ट्री में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajit singh rld chief death today: Do you know these special things about RLD chief Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की बीमारी के चलते अमेरिका से भारत लौट आए। 1986 में राज्यसभा के रास्ते उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। वे अपने जीवन में सात बार लोकसभा सांसद और चार बार कैबिनेट मंत्री रहे। अजित सिंह के परिवार में एक बेटा जयंत चौधरी व दो बेटियां, पुत्रवधु चारु और दो पौत्रियां हैं।

विज्ञापन
Ajit singh rld chief death today: Do you know these special things about RLD chief Chaudhary Ajit Singh
सभा में बोलेते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

अजित सिंह का आज (6 मई) निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रालोद के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें

अजित सिंह: पिता से विरासत में मिली थी राजनीति, फिर ऐसे तय किया केंद्रीय मंत्री तक का सफर

दुखद: रालोद प्रमुख अजित सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed