फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ahilyabai ke btaye raste par chle: kardam

अहिल्याबाई के बताए रास्ते पर चलें : कर्दम  

Fri, 01 Jun 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jun 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
ahilyabai ke btaye raste par chle: kardam
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पाल समाज द्वारा बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर की 293वीं जयंती पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट के सामने से स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा के राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर और कांता कर्दम ने किया। 
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर के पद चिह्नों पर हमें चलना चाहिए। विजय पाल तोमर ने कहा कि पाल समाज हमेशा भाजपा का सक्रिय वोटर रहा है। इस यात्रा ने पाल समाज में एक नई राजनीतिक ऊर्जा का संचार किया है। यात्रा के संयोजक हरवीर सिंह पाल ने देवी अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। यात्रा विश्वविद्यालय गेट से शुरू होकर जेल चुंगी चौराहा, मंडलायुक्त आवास चौराहा से स्टेडियम के सामने से होती हुई कमिश्नरी पार्क पहुंची। जहां आयोजित जनसभा में यात्रा का समापन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अहिल्याबाई का संघर्ष और समर्पण हमारे लिए आदर्श है। जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह पाल, बॉबी पाल, ओमप्रकाश पाल, रामपाल सिंह पाल, रूपेश पाल, संजीव पाल, प्रवीण पाल, तपेश, धर्मेंद्र, राजेंद्र, ओमपाल, डॉ. राजवीर, मीरा सिंह, बबीता पाल, जितेंद्र पाल, प्रवीण पाल, मुनेश्वर, दुष्यंत, मुकेश, महेंद्र पाल एडवोकेट, गजराज सिंह, उमेश पाल, डॉ. विजय सिंह, विनोद, सुभाष पाल, मोनू आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

उधर, पल्हैडा गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया। संचालन सतीश पाल मुखिया ने किया। विवेक, हैप्पी, अजय, अंकित, अंकुर, नितिन, विरेंद्र, मनीष, हरीश, जगपाल, कृष्णपाल, उदयवीर, राजेश, जयपाल, विनोद, जितेंद्र और परवीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिल्याबाई की जयंती पर निकाली यात्रा 
मेरठ। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर युवा पाल महासभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह रिठानी दिल्ली रोड स्थित पाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि अर्पित की। वार्ड-28 के पार्षद पति रमेशपाल ने अहिल्याबाई की जयंती पर स्वाभिमान यात्रा (रैली) को रवाना किया। वक्ताओं ने उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला। पार्षद सरोज देवी, जयपाल सिंह, गजराज मास्टर, रामनिवास पाल, लोकेश पाल, बाबूराम, मोनू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed