फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural equipment stolen by breaking the lock of the tube well

Meerut News: नलकूप का ताला तोड़कर कृषि यंत्र चोरी

Sun, 22 Feb 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Agricultural equipment stolen by breaking the lock of the tube well
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। खिवाई–करनावल मार्ग पर स्थित खेत में बने नलकूप को निशाना बनाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नलकूप का ताला तोड़कर अंदर रखे कृषि यंत्रों समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह के समय किसानों को हुई। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है।
करनावल निवासी पीड़ित किसान महक सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका नलकूप खिवाई–करनावल रोड पर स्थित है। शनिवार रात चोरों ने नलकूप पर लगा ताला तोड़ दिया और भीतर रखे कृषि उपकरण, तार व अन्य कीमती सामान समेटकर भाग गए। रविवार सुबह खेत पर पहुंचने पर नलकूप का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

किसान ने आसपास के खेतों में तलाश की लेकिन चोरी गया सामान नहीं मिल सका। घटना से क्षेत्र के किसानों में रोष और असुरक्षा की भावना है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने मामले की सूचना थाने में देकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed