{"_id":"6031704f8ebc3ee9171ab513","slug":"agale-do-din-tak-chhaaya-rahega-ghana-kohara-modipuram-news-mrt526391598","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा
विज्ञापन
शुक्रवार रात घने कोहरे से दृश्यता हुई बेहद कम
पश्चिमी विक्षोभ का पड़ रहा मौसम पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। इस बार फरवरी में भी कोहरा रिकार्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार देर रात फिर से घना कोहरा छा गया था। इससे हाईवे पर दृश्यता बेहद कम रही। शनिवार सुबह 10 बजे तक ऐसा ही हाल रहा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी दो दिन और कोहरा छाया रहेगा। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते फिर से वेस्ट यूपी में मौसम बदल रहा है। एक्यूआई 258 से बढ़कर 260 तक पहुंच गया।
पिछले सप्ताह में एक दो दिन को छोड़कर सुबह के समय लगातार कोहरा छाया हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई।
कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 21 और 22 फरवरी तक कोहरा सुबह छाया रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। अगले पांच दिन में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार से उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर 23 और 24 फरवरी तक दिखाई देगा।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई ज्यादा बर्फबारी
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी ज्यादा हुई है। इस कारण से वहां से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं में नमी का स्तर बढ़ा है। रात में ओस भी पड़ रही है। इस कारण से सुबह के समय कोहरा दिख रहा है। इस कोहरे का असर फसलों पर दिखाई नहीं देगा।
रहें सावधान, बीमार कर सकता है बदल रहा मौसम
मेरठ। मौसम में बदलाव बीमार कर सकता है, लिहाजा एहतियात बरतने की जरूरत है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह काफी कोहरा था, जो कपड़े तक भीगो रहा था। ऐसा लगा रहा था कि जैसे बारिश की बूंदे गिर रही हों। वहीं शनिवार दोपहर तक चटक धूप खिल गई। फिजीशियन डॉ. वीके बिंद्रा और डॉ. नवीन शर्मा की सलाह है कि मौसम के इस बदलाव को समझें और लापरवाही न बरतें।
इन बातों का रखें ध्यान...
- एकदम से गर्म कपड़े पहनना बंद न करें।
- ठंडा पानी न पीएं।
- गर्मी लगे भी तो एसी-पंखा न चलाएं।
- खट्टी और तली भुनी चीजों से परहेज करें।
- आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
- मौसमी फलों और सब्जियों का खाने में इस्तेमाल ज्यादा करें