फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After uproar by BJP leaders, one arrested on charges of illegal animal slaughter

भाजपा नेताओं के हंगामे के बाद अवैध पशु कटान के आरोप में एक गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
After uproar by BJP leaders, one arrested on charges of illegal animal slaughter
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सरायलाल दास सेठ वाली गली में पशुओं का खून नालियों में बहने पर भाजपाइयों के हंगामे के बाद पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 70 किग्रा मांस और पशु कटान के औजार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सरायलाल दास सेठों वाली गली में मिश्रित आबादी है। शनिवार शाम ईद पर कुछ परिवारों ने अपने घरों में कुर्बानी की तो नालियां पशुओं के खून से लाल हो गईं। क्षेत्र के लोगों ने अवैध पशु कटान का आरोप लगाया। लोगों ने इसकी सूचना भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा को दी। कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ पहुंचे। मौके पर हंगामा होने लगा। कमलदत्त शर्मा ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से फोन पर वार्ता कर आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत रिपोर्ट दर्ज शेख अमजद को अवैध पशु कटान के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed