{"_id":"5eb9aca98ebc3e9062521028","slug":"after-screening-the-labourers-sent-to-home-sardana-news-mrt48140081","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल मजदूर प्राथमिक जांच के बाद घर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल मजदूर प्राथमिक जांच के बाद घर भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की तथा कोरोना की जांचकर उन्हें दूसरे प्रदेशों के लिए भेज दिया।
गौरतलब है कि बजाज शुगर मिल किनौनी में कई सौ प्रवासी मजदूर कार्य करते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बनाई योजना के तहत घर वापसी हेतु बसों से भेजा जा रहा है। इसलिए सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम किनौनी शुगर मिल पहुंची। यहां 120 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके पश्चात कोरोना की जांच कर क्लीन चिट दी। इस दौरान सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें क्लीन चिट देकर घर वापसी के लिए भेज दिया। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। उनकी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार, डॉ. सतेन्द्र, आशुतोष शुक्ला, एचआर प्रबंधक शिवचरण सिंह, मोहित कुमार व उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।