फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   afsar chhutti par, nakli roadways sadko par

अफसर छुट्टी पर, नकली रोडवेज सड़काें पर   

Mon, 07 May 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 May 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
afsar chhutti par, nakli roadways sadko par
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रविवार को सरकारी अधिकारियों के छुट्टी पर रहने के चलते नकली रोडवेज बसों पर शिकंजा कसने का अभियान दम तोड़ गया। शहर की सड़कों पर ये बसे बेखौफ दौड़ती रही। इतना ही नहीं रेलवे रोड चौराहे से ही इन बसों के चालकों ने पुलिस के सामने सवारी बैठाई। 
विज्ञापन

सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में रोडवेज की नकली बसों का संचालन लंबे समय से हो रहा है। सपा सरकार के समय में हायतौबा मचाने वाले भाजपाई अब अपनी सरकार में भी इनका संचालन होने पर खामोश बैठे हैं। बताया जा रहा है कि अब ये बसे भाजपा नेताओं की शह पर फर्राटा भर रही है। तमाम मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाले भाजपा नेताओं में से कोई भी इसकी शिकायत करने के लिए आरटीओ और पुलिस अधिकारियों के पास नहीं पहुंच रहा है। अमर उजाला माय सिटी में मुद्दा उछलने के बाद हरकत में आए आरटीओ प्रवर्तन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को 14 बसों को पकड़कर सीज किया था। अधिकारियों का कहना था कि अभियान जारी रहेगा। रविवार को अभियान नहीं चलने का पूरा फायदा डग्गामारों ने उठाया और दिनभर बसों को दिल्ली और मेरठ के बीच चलाया। बेखौफ बस संचालक अपनी बसों का संचालन करते रहे। रेलवे रोड चौराहे पर दर्जनों पुलिसकर्मी होने के बाद भी इनका संचालन होता रहा और पुलिस के सामने सवारी बैठाई जाती रही। यही हाल हापुड़ अड्डे से गढ़ रोड पर चलने वाली अवैध बसों का भी रहा। आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने कहा कि सोमवार से अभियान को फिर से चलाया जाएगा। किसी भी अवैध बस को चलने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed