फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate murder case: beauty parlor operator husband arrested, in search of shooters

अधिवक्ता हत्याकांड: ब्यूटी पार्लर संचालिका का पति गिरफ्तार, शूटरों से कराई थी अंजली की हत्या

Fri, 09 Jun 2023 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Jun 2023 12:52 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में हुई महिला अधिवक्ता हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया गया कि अधिवक्ता की हत्या ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता के पति नीरज शर्मा ने शूटरों से कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी, शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Advocate murder case: beauty parlor operator husband arrested, in search of shooters
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. अंजली गर्ग की हत्या माधवपुरम में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता के पति नीरज शर्मा ने शूटरों से कराई थी। उसके साथ अंजली के दूसरे दुश्मन भी मिले हुए थे। नीरज शर्मा के खिलाफ अंजली ने पांच मुकदमे दर्ज करा रखे थे। अंजली की हत्या के बाद दोनाें शूटर माधवपुरम के प्रताप विहार में नीरज शर्मा के ही फ्लैट पर रुके। यहां से नीरज शर्मा भी दोनों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

पुलिस का मानना है कि इस पूरी प्लानिंग का मास्टर माइंड सुरेश भाटी है। वो भी फरार है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शूटरों को ट्रैस कर लिया है। दोनों लिसाड़ी गेट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। शूटरों के दोस्त के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

Advocate murder case: beauty parlor operator husband arrested, in search of shooters
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

माधवपुरम निवासी श्वेता शर्मा घर के बराबर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका बुटीक का भी काम है। श्वेता के पति नीरज शर्मा का भी अंजली से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद पुलिस ने श्वेता को भी हिरासत में लिया हुआ था। नीरज घर से गायब था। पुलिस ने न्यू मेवला काॅलोनी से आसपास के इलाके में सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो दोनों शूटर स्कूटी पर ट्रांसपोर्ट गेट के सामने से माधवपुरम जाने वाली रोड पर नजर आ गए।

Advocate murder case: beauty parlor operator husband arrested, in search of shooters
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यहां से पुलिस ने आगे के सीसीटीवी चेक किए तो शूटरों के प्रताप विहार में जाने की बात सामने आई। पुलिस को पता चला कि श्वेता के पति नीरज का प्रताप विहार में फ्लैट है। हत्या के बाद से ही नीरज घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकल गया था। इससे साफ हो गया कि हत्या के बाद दोनों शूटर नीरज के साथ उसके फ्लैट पर ही रुके। सीसीटीवी में तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। यहां से तीनों एक साथ ही  फरार हुए। 

विज्ञापन

Advocate murder case: beauty parlor operator husband arrested, in search of shooters
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

माधवुरम निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता शर्मा के पति नीरज शर्मा ने अंजली का चार साल से जीना मुहाल कर रखा था। वो अंजली से जबरन बात करना चाहता था। कचहरी तक उसका पीछा करता था। इसके चलते अंजली ने 2019 और 2020 में दो मुकदमे नीरज शर्मा के खिलाफ दर्ज कराए थे। इसके बाद भी नीरज के व्यवहार में सुधार नहीं आया। छह महीने पहले उसने अंजली के फेसबुक फोटो पर गलत कमेंट कर दिया। जिसके बाद अंजली ने उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कराए थे।

Advocate murder case: beauty parlor operator husband arrested, in search of shooters
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नीरज शर्मा की अंजली से मुलाकात पांच साल पहले हुई थी। वो अंजली से जबरन बात करना चाहता था। इस बात के चलते नीरज शर्मा और उसकी पत्नी श्वेता शर्मा के बीच झगड़ा भी हुआ था। कुछ दिन तक नीरज ने अंजली से दूरी बनाए रखी लेकिन इसके बाद उसने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। अंजली अक्सर कचहरी घर से पैदल ही जाती थी। नीरज उसका वहां तक पीछा करता था। इसको लेकर अंजली ने दो मुकदमे दर्ज कराए थे। छह महीने पहले नीरज ने अंजली के फेसबुक फोटो पर गलत टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ अंजली ने तीन मुकदमे दर्ज कराए। आखिरी मुकदमा अंजली ने जान से मारने की धमकी देने का लिखवाया था, वही नीरज ने करके दिखा दिया। 

पुलिस शूटरों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या करने के बाद शूटर कहां गए, किससे मिले, ये सब स्पष्ट हो चुका है। हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed