फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Fault occurred in the electric pole, people were forced to pass under death for 20 seconds

Muzaffarnagar: विद्युत पोल में हुआ फाल्ट, 20 सेकंड तक मौत के नीचे से गुजरने को मजबूर हुए लोग

Fri, 09 Jun 2023 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Jun 2023 02:39 PM IST
सार

खतौली में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां जीटी रोड पर लगे एक विद्युत पोल में अचानक हुए फाल्ट से मौके पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं 20 सेकंड तक चिंगारी सड़क पर गिरती रहीं और इनके नीचे से ही वाहन गुजरते रहे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fault occurred in the electric pole, people were forced to pass under death for 20 seconds
चिंगारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर नगर पालिका गेट के समीप लगे विद्युत पोल में हुए अचानक फाल्ट के बाद 20 सेकंड तक चिंगारियां निकलती रही। चिंगारी नीचे गिरते देख राहगीरों और दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। इस बीच वाहन चालक चिंगारी के नीचे से निकलने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


सालों से विद्युत तार जर्जर हालत में है। जिनमे आए दिन फाल्ट होने से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। यदि है तो आप समय से नहीं बदले गए तो कावड़ यात्रा में भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। नगर में जर्जर तारों के कारण फाल्ट होते रहते हैं। जिससे राहगीरों को जान का खतरा बन जाता हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: ईंट भट्ठे पर वीडियो बनाने पर भड़की महिला अफसर, तोड़ा मोबाइल, अब होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को देर शाम पालिका रोड से जाने वाले राहगीरों और दुकानदारों में उस समय भगदड़ मच गई जब पालिका गेट के समीप लगे विद्युत पोल में अचानक फाल्ट होने से चिंगारिया निकलने लगीं। लगभग 20 सेकंड तक आतिशबाजी की तरह चिंगारियां निकल रही थी। यूं कहिए की 20 सेकंड तक मौत के नीचे से जिंदगी निकलती रही ।

गनीमत यह रही की चिंगारियो की चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत निगम में सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई थी।

विद्युत निगम की यह बड़ी लापरवाही कावड़ यात्रा को भी प्रभावित कर सकती है। कावड़ यात्रा में आने वाले हजारों शिवभक्तों की जान का खतरा हो सकता है। क्योंकि कई ऐसे स्थान है जहां पर खंभों से झज्जर तार लगे हुए हैं और वहां से कावड़ यात्रा को होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed