{"_id":"68f1612dc3de290e660e56ea","slug":"advocate-cheated-in-the-name-of-plot-in-meerut-meerut-news-c-72-1-mct1011-142438-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में अधिवक्ता के साथ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में अधिवक्ता के साथ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाने में अधिवक्ता नरेश कुमार आजाद ने बुधवार को पांच लोगों के खिलाफ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि मई के पहले सप्ताह में वासुदेव पैलेस जैनपुर स्थित 94.48 वर्गमीटर प्लॉट को लेकर सौदा हुआ था और तय रकम उनको दे दी गई। इसके बाद 31 मई 2023 को प्लॉट का बैनामा कराया था।
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके ही बैनामा कराया था। प्लॉट लेने के बाद वहां आना-जाना हुआ, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका। करीब पांच माह पहले वह प्लाॅट पर काम कराने के लिए पहुंचे। वहां पर कुछ लोगों ने आकर काम रुकवा दिया और कहा कि यह प्लाॅट उनका है। उन्हीं के राम रजिस्ट्री है।
उन्होंने दूसरे लोगों की बैनामा कॉपी देखी तो वह उनसे पूर्व में किया गया बैनामा था। उन्होंने प्लॉट बेचने वाले चंद्रशेखर आजाद, जगप्रवेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, राजकुमार, मोहतशाम खान और पवन कुमार आदि सभी को अलग-अलग कॉल करके मौके पर बुलाया। मगर काेई भी प्लाॅट पर नहीं आया। जब उनसे कॉल कर मिलने की बात कही तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उसी समय एसएसपी को शिकायत दी थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की गई और उसके बाद केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -